{"_id":"69c44f90602497718d02709a","slug":"fir-against-five-people-including-husband-in-mahfreen-suicide-case-panipat-news-c-244-1-pnp1012-154356-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: महफरीन की आत्महत्या प्रकरण में पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: महफरीन की आत्महत्या प्रकरण में पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना किला क्षेत्र की भारत नगर में महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। मृतका महफरीन के भाई सावेज ने उसके पति फरमान उर्फ अरमान, सास व जेठ-जेठानी पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए। शिकायत के आधार पर किला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी।
यूपी के कैराना क्षेत्र के मलकपुर गांव निवासी सावेज ने बताया कि उनकी बड़ी बहन महफरीन का निकाह 12 साल पहले भारत नगर निवासी अरमान उर्फ फरमान के साथ हुआ था। ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे कई बार उन्हें पंचायती तौर पर समझाया इसके बावजूद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। 19 मार्च को महफरीन ने फोन पर जानकारी दी कि पति फरमान, सास उन्नो, जेठानी मासीना, जेठ इमरान व तासीन मारपीट कर रहे हैं। सोमवार को रात को उन्हें सूचना मिली कि महफरीन ने फंदा लगा लिया है।
मंगलवार की सुबह वह भारत नगर पहुंचे तो मफरीन का शव फंदे पर लटका मिला। उनका आरोप है कि ससुरालियों से तंग आकर महफरीन ने फंदा लगा लिया। परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से बात की थी। मंगलवार रात को ही शिकायत के आधार पर पति अरमान उर्फ फरमान समेत सभी पांच आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली। बुधवार इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए माने। बुधवार को बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
महफरीन के भाई सावेज की शिकायत पर पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। तफ्तीश में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-सुरेश, प्रभारी थाना किला।
Trending Videos