सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Modern equipment will be included in the Jatal Polytechnic Institute lab.

Panipat News: जाटल बहुतकनीकी संस्थान लैब में शामिल किए जाएंगे आधुनिक उपकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 26 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Modern equipment will be included in the Jatal Polytechnic Institute lab.
विज्ञापन
थर्मल। जाटल गांव स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में रसायन अभियांत्रिकी विभाग की 37 नवीन प्रयोगशाला में करीब 28.46 लाख के उपकरण शामिल किए जाएंगे। इंडियन सिंथेटिक रबर प्राइवेट लिमिटेड (आईएसआरपीएल) ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत यह राशि प्रदान की है।
Trending Videos

संस्थान में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि आईएसआरपीएल के मुख्य परिचालन अधिकारी सैम येन और मानव संसाधन विभाग के प्रमुख मुकेश शर्मा रहे। उन्होंने संस्थान को अत्याधुनिक उपकरण औपचारिक रूप से सौंपे। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगशाला सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी व्यावहारिक दक्षता व तकनीकी ज्ञान को सुदृढ़ करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइएसआरपीएल के मानव संसाधन विभाग प्रमुख मुकेश शर्मा ने बताया कि इंडियन सिंथेटिक रबर प्लांट द्वारा 28.46 लाख रुपये के उपकरण जाटल राजकीय बहुतकनीकी संस्था को दिए हैं, इससे विद्यार्थी प्रयोगशाला में अपने वैज्ञानिक प्रयोग सुदृढ़ तरीके से कर सकें। उन्होंने कहा कि प्लांट द्वारा गढ़ी सिकंदरपुर और जीतगढ़ में 6.13 लाख के अनुदान से 99 साइकिल विद्यार्थियों को दी इसके साथ कक्षाओं में नौ लाख के फर्नीचर भी उपलब्ध कराए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed