सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   150 crore rupees will be spent on installing high security CCTV cameras.

Panipat News: 150 करोड़ से लगेंगे हाई सिक्योरिटी सीसीटीवी कैमरे

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 26 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
150 crore rupees will be spent on installing high security CCTV cameras.
शहर में विकास कार्यों के बारे में जानकाराी देते मेयर कोमल सैनी। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

पानीपत। शहर में करीब 150 करोड़ की लागत से हाई सिक्योरिटी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। हर चौराहे पर कैमरे होंगे। इससे यातायात के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी।
करीब 52 करोड़ की लागत से स्ट्रीट लाइटों का केंद्रीय सिस्टम बनाया जाएगा। इससे पूरे शहर की स्ट्रीट लाइटों को नगर निगम से जोड़ा जाएगा। यहां से स्ट्रीट लाइटों को जलाने के साथ बंद किया जाएगा। मेयर कोमल सैनी ने शहर की सरकार के एक साल पूरे होने पर शहर के विकास के दोनों बड़े प्रोजेक्ट समेत अगले साल के शहर का ब्लू प्रिंट सामने रखा। इसमें ड्रेन नंबर-एक को पक्का कर दोनों तरफ बाईपास बनाने का प्रस्ताव रखा। पार्षदों ने मेयर के प्रस्ताव को सराहनीय बताया। मेयर कोमल सैनी ने बताया कि शहर में सीसीटीवी कैमरे उच्च गुणवत्ता के नहीं हैं। नगर निगम ने हर चौक व चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया है। इसके लिए 300 स्थान चिह्नित किए हैं। इसकी डीपीआर बना ली है। इनके शुरू होने पर शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रेन नंबर-वन का किया जाएगा कवर : नगर निगम ड्रेन नंबर-वन को कवर करेगा। इसके साथ बाईपास रोड बनाया जाएगा। नगर निगम ने कब्जों के स्थान को चिह्नित किया गया है। नगर निगम ने राजस्व विभाग को पत्र लिखा है। इसमें निशानदेही की दोबारा जांच करने के बारे में लिखा है। नगर निगम पुलिस की मदद से शहर में ड्रेन नंबर-वन के साथ कब्जों को हटाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed