सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   DC visited the markets

Karnal News: डीसी ने किया मंडियों का दौरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
DC visited the markets
 इंद्री अनाज मंडी का दौरा करते डीसी उत्तम सिंह से को भाकियू नेता रामपाल चहल लिफ्टिंग की समस्या
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

करनाल/इंद्री/तरावड़ी। धान घोटाले के बाद अब गेहूं खरीद में किसी प्रकार की लापरवाही न हो इसके लिए प्रशासन सख्त है। इस बार दूसरे राज्यों से आने वाले गेहूं पर निगरानी के लिए प्रशासन ने सीमावर्ती नाकों पर चेक-पोस्ट सक्रिय कर दिए गए हैं। उपायुक्त उत्तम सिंह ने भी बुधवार को करनाल के अलावा तरावड़ी और इंद्री की अनाज मंडियों का दौरा किया।
अनाज मंडी इंद्री में डीसी ने 12 मिनट में गेहूं और सरसों की सरकारी खरीद को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। सुबह 11:12 बजे मंडी पहुंचे। उपायुक्त के सरसों की निजी खरीद कितने भाव पर किए गए सवाल का मंडी सुपरवाइजर संदीप कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। हैफेड की ओर से नियुक्त अधिकारी को उपायुक्त ने ढेरी के पास रहने या मार्केेट कार्यालय में बैठने के निर्देश दिए। आढ़ती यूनियन के प्रधान सुमेर कांबोज को बारदाना उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। भाकियू प्रधान रामपाल चहल ने उपायुक्त को समस्याएं बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरावड़ी मंडी परिसर में उपायुक्त ने खरीद व्यवस्था, सफाई, पेयजल, शौचालय और किसानों के लिए बनाए गए इंतजामों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि किसानों को मंडी में प्रवेश के लिए टोकन व्यवस्था लागू की गई है।

एसडीएम ने किया निरीक्षण
नीलोखेड़ी। एसडीएम अशोक कुमार ने भी तरावड़ी व नीलोखेड़ी मंडी का दौरा किया। व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने बताया कि किसानों की सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 180 2060 जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed