सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   High voltage wire fell on delivery boy in Karnal

Karnal: डिलीवरी बॉय पर गिरी हाई वोल्टेज तार, युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, सामने आई सीसीटीवी फुटेज

माई सिटी रिपोर्टर, करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 02 Apr 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार

तार गिरते ही जोरदार चिंगारियां उठीं और आसपास अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को संभाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया

High voltage wire fell on delivery boy in Karnal
हाई वोल्टेज तार गिरने से युवक हुआ घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

करनाल जिले के बालू गांव में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां अचानक हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक डिलीवरी बॉय इसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज में भी सामने आई है। 
Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तार गिरते ही जोरदार चिंगारियां उठीं और आसपास अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को संभाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक के पांव में गहरी चोट लगी है। al
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद गांव में रोष फैल गया। ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में जर्जर तारों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। लोगों का कहना है कि समय रहते तारों की मरम्मत या बदलवा दिया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही है। वहीं, सूचना मिलने के बाद बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल, पूरे मामले को लेकर जांच की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed