सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fire breaks out in a parked roadways bus seven hours after returning from a tour; inquiry committee formed

Karnal News: टूर से आने के सात घंटे बाद खड़ी रोडवेज बस में आग, जांच कमेटी गठित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a parked roadways bus seven hours after returning from a tour; inquiry committee formed
पुराने बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

करनाल। रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में खड़ी बस के टूर से आने के बाद करीब 7 घंटे बाद शुक्रवार की रात को अचानक आग लग गई। बस की बॉडी जलकर राख हो गई। भीषण आग के कारण बगल में खड़ी दूसरी बस के शीशे टूट गए। अभी तक की जांच में आग लगने का कारण डैशबोर्ड से वायरिंग के शॉर्ट होना माना जा रहा है लेकिन टूर से आने के इतने घंटे बाद लगी आग कई सवाल खड़े कर रही है। ऐसे में जांच के लिए रोडवेज जीएम ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है, जो मंगलवार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
रोडवेज के वर्कशॉप प्रबंधक अनिल ने बताया कि बस का संचालन करनाल से कैथल तक किया जाता था, रोजाना बस दो चक्कर लगाती थी। वर्ष 2023 मॉडल की बस में पहले कभी कोई खराबी भी नहीं आई। जीएम कुलदीप ने बताया कि बस शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे कैथल से लौटने के बाद डिपो में खड़ी कर दी थी। जांच समिति में विभाग के एकाउंट अफसर, आरएसओ, डब्ल्यूएम, सेक्शन ऑफिसर और ट्रैफिक मैनेजर को शामिल किया गया है। टीम बस इंचार्ज समेत वर्कशाप और अन्य स्टाफ से बयान लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल बॉडी जली, टायर, डीजल टैंक सब सुरक्षित
आग रात करीब 10 बजे लगी थी। जिसे तीन फायर ब्रिगेड की मदद से काबू पाया गया। आग लगने से कैथल मार्ग पर चलने वाली बस की बॉडी जली है, जबकि डीजल टैंक, चैसी, टायर और अन्य मशीनरी सुरक्षित है। जबकि साथ खड़ी पानीपत मार्ग पर चलने वाली बस के शीशे टूटे हैं। वर्कशॉप प्रबंधक अनिल ने बताया कि मुख्यालय से अनुमति आने के बाद नई बॉडी बनाने के लिए बस को गुरुग्राम भेजा जाएगा।

बड़ा सवाल : कर्मचारियों की मौजूदगी में कैसे भड़की आग
जिस समय बस में आग लगी, उस समय स्टॉफ भी मौजूद था। इसके अलावा वर्कशॉप और अन्य परिसर में चौकीदार भी होता है और बाहर से आने वाली बसों की एंट्री करने पर भी रिकार्ड रखा जाता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जिस समय आग लगी, उस समय किसी ने ध्यान क्यों नहीं दिया। कर्मचारियों की मौजूदगी में आग विकराल रूप कैसे ले गई। जिस जगह पर आग लगी विभाग का पेट्रोल पंप भी उसके नजदीक ही है। ऐसे में यदि आग और भड़कती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed