{"_id":"69b9bf473b0cce7a0f0bb92f","slug":"grandmother-crushed-by-trolley-grandson-narrowly-escapes-karnal-news-c-18-knl1018-866675-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दादी को ट्राॅला ने कुचला, बाल-बाल बचा पोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दादी को ट्राॅला ने कुचला, बाल-बाल बचा पोता
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
घरौंडा नए बस स्टैंड के सामने हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और खड़े हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/घरौंडा। नए बस स्टैंड के सामने ट्राॅला की चपेट में आकर बाइक सवार कालरम गांव निवासी अंगूरी (62) की माैत हो गई। वह मंगलवार दोपहर को पोते कुनाल के साथ खरीदारी करने के बाद गांव लौट रही थीं। टक्कर से दोनों बाइक से नीचे गिर गए थे। दादी अंगूरी के ऊपर से ट्राॅला का पहिया निकल गया। उनकी माैके पर ही माैत हो गई। कुनाल को हल्की चोटें आईं।
हादसे की सूचना के बाद चालक माैके पर ही ट्राॅला छोड़कर भाग गया। हालांकि पुलिस ने सांई मंदिर के पास उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब कुनाल बाइक चला रहे थे। अंगूरी देवी पीछे बैठी थीं। नए बस स्टैंड के सामने ट्राॅला की बाइक में टक्कर लगी। अंगूरी देवी सड़क पर गिर गईं। ट्राॅला का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। उनकी माैके पर ही माैत हो गई। पोता कुनाल दूसरी और गिर था और बाल-बाल बच गया।
घराैंडा थाना के पुलिस जांच अधिकारी उमेश त्यागी ने बताया कि पुलिस ने ट्राॅला कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-- -
हाईवे पर फैला खून, दमकल ने साफ किया
हादसे के बाद हाईवे पर खून फैल गया था। शव को शवगृह पहुंचाने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी की सहायता से खून को साफ किया गया। प्रत्यक्षदर्शी सतीश पांचाल, सोनू, वीरेंद्र, प्रवेश, सुदेश, पूजा ने कहा कि यहां से अक्सर शहर से सामान लेकर लोगों की आवाजाही रहती है। अनाज मंडी, पेट्रोल पंप और नया बस स्टैंड होने से बड़े वाहन भी निकलते हैं। चालक काफी तेज रफ्तार से आते हैं। हादसे होने का खतरा रहता है। लोगों ने पुलिस की तैनाती करने और वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की।
Trending Videos