सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jado Aye Aandi Hai Lohri Badi Ji Laandi Hai Lohri.

Karnal News: जदो ऐ आंदी है लोहड़ी बड़ी जी लांदी है लोहड़ी...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
Jado Aye Aandi Hai Lohri Badi Ji Laandi Hai Lohri.
विज्ञापन
पानीपत। सुंदर मुंदरिये, होए, तेरा की विचारा, होए, दुल्ला भट्टी वाला, होए, दुल्ले दी धी वियाई, होए, सेर शकर पाई, होए...जदो ऐ आंदी है लोहड़ी बड़ी जी लांदी है लोहड़ी...,असीं आए हां तेरे द्वार, साहनु दे दे लोहड़ी ओ यार...। समेत लोहड़ी के पापंररिक और आधुनिक गीतों पर कॉलेज व शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी और शिक्षक झूम उठे। एसडी पीजी कॉलेज, आर्य पीजी कॉलेज और आईबी कॉलेज में विशेष तौर पर कार्यक्रम किया गया।
Trending Videos


बाॅक्स
लोहड़ी के गीतों पर झूमे छात्र और शिक्षक
पानीपत : एसडी पीजी कॉलेज में लोहड़ी पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एसडी एजुकेशन सोसाइटी के सचिव नरेश गोयल, कॉलेज के प्रधान दिनेश गोयल और प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने किया। छात्र-छात्राओं ने रेवड़ी, मूंगफली और गजक की खुशबू के बीच लोहड़ी की आग के चारों ओर नृत्य करते हुए सामूहिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। एकल नृत्य से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम सामूहिक नृत्य के साथ अपने चरम पर पहुंचा। नरेश गोयल ने कहा कि लोहड़ी पर्व निरंतर गतिशील, धैर्यवान और सकारात्मक बने रहने की प्रेरणा देता है। यह पर्व पारिवारिक व सामाजिक संबंधों में भी गर्माहट बनाए रखने का संदेश देता है। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने लोहड़ी से जुड़ी ऐतिहासिक व लोक कथाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. संगीता गुप्ता व डॉ. मोनिका खुराना विशेष योगदान रहा। इस मौके पर कॉलेज के महासचिव महेंद्र अग्रवाल, उपप्रधान राजीव गर्ग व कोषाध्यक्ष विशाल गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाॅक्स
लोकगीतों की मिठास और भांगड़े की थाप पर सजा लोहड़ी का उत्सव
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में लोहड़ी का पर्व पारंपरिक रंगों और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला, उपप्रधान वीरेंद्र शिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर व कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य और प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने लोहड़ी के अग्नि जलाई। मंच संचालन डॉ. गीतांजली धवन ने किया। छात्र-छात्राओं ने भांगड़ा, गिद्दा व पंजाबी लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। लोकगीतों की मिठास और उत्साहपूर्ण नृत्य ने पूरे महाविद्यालय परिसर को ऊर्जा और उमंग से भर दिया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि पर्व और त्योहार समाज को एकता के सूत्र में पिरोते हैं। ऐसे पर्व सौहार्द, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूती प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों को मूंगफली और रेवड़ी बांटी।

बाॅक्स


छात्र-छात्राओं ने पंजाबी नृत्य, गीतों की दी प्रस्तुति
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास व पारंपरिक उत्साह के साथ मनया। महासचिव एलएन मिगलानी, आईबीएल एजुकेशन सोसाइटी के उप प्रधान परमवीर धींगरा, प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी, सदस्य रमेश नागपाल, प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक, उप-प्राचार्या डॉ. किरण मदान अग्नि प्रज्वलित की। एलएन मिगलानी ने कहा कि यह पर्व हमारी परंपराओं और संस्कृति को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने बताया कि लोहड़ी रबी की फसलों के घर आने की खुशी का प्रतीक है। छात्र-छात्राओं ने पंजाबी नृत्य, गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed