{"_id":"69b71fb1eb1e30ba0501cc79","slug":"late-night-storm-and-rain-caused-thunderstorms-more-than-12-substations-provided-power-on-the-island-karnal-news-c-18-1-agr1041-865481-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: देर रात आंधी-बारिश ने बिजली व्यवस्था पर वज्रपात, 12 से अधिक उपकेंद्र ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: देर रात आंधी-बारिश ने बिजली व्यवस्था पर वज्रपात, 12 से अधिक उपकेंद्र ठप
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
रविवार रात करीब 10 बजे आई तेज आंधी और बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज तूफान के चलते बिजली निगम के 12 से अधिक उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के 20 से अधिक इलाकों में बिजली गुल हो गई। कई जगहों पर बिजली की लाइनें टूटने और पेड़ों के तारों पर गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। बिजली निगम की टीमें देर रात तक विभिन्न इलाकों में फॉल्ट ढूंढने और मरम्मत कार्य में जुटी रहीं।
आंधी के कारण कई स्थानों पर हाईटेंशन और लो टेंशन लाइनों में फॉल्ट आ गए। कई जगहों पर एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति भी बंद करनी पड़ी। सेक्टर-6, सेक्टर-7, सेक्टर-9, सेक्टर-13, सेक्टर-14, सेक्टर-32, मॉडल टाउन, प्रेम नगर, दयाल सिंह कॉलोनी, कर्ण विहार, कुंजपुरा रोड, नीलोखेड़ी रोड, कमालपुर, रामनगर, जरीफाबाद, नीलोखेड़ी, इंद्री, घरौंडा और असंध के इलाके अधिक प्रभावित हुए। शहर के सेक्टर-4, सेक्टर-8, सेक्टर-12 और सेक्टर-16 के अलावा रेलवे रोड, बस स्टैंड क्षेत्र और पुराने शहर में भी लंबे समय तक बिजली गुल रही।
आंधी और तूफान से बिजली निगम को भी नुकसान हुआ है। हालांकि अभी तक नुकसान का सटीक आकलन नहीं किया जा सका है। अधिकारियों के अनुसार सोमवार सुबह टीमों को भेजकर पूरे जिले में नुकसान का सर्वे किया जाएगा।
टीमों ने जाकर संभाला मोर्चा
बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि अचानक आई तेज आंधी और बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली लाइनों में फॉल्ट आया है। कुछ जगहों पर तार टूटे हैं। निगम की टीमें तुरंत मौके पर भेज दी गई हैं। बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। सोमवार सुबह तक पूरे जिले में हुए नुकसान का आकलन भी कर लिया जाएगा।
Trending Videos