सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Middle-aged man who went for a walk died after drowning in a canal

Karnal News: सैर पर निकले अधेड़ की नहर में डूबने से मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 07 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man who went for a walk died after drowning in a canal
नहर किनारे विलाप करते मृतक के परिजन स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


करनाल। न्यू प्रेम नगर निवासी बीर सिंह (50) की पैर फिसलकर पश्चिमी यमुना नहर में डूबने से माैत हो गई। वो सुबह पांच बजे बाइक पर सैर करने निकले थे। वापस नहीं आने पर तलाश की तो नहर किनारे उनकी बाइक खड़ी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की तो आधे घंटे में नहर से शव मिल गया।
परिजनों ने बताया कि न्यू प्रेम नगर निवासी बीर सिंह सुबह पांच बजे बाइक पर सवार होकर नहर पर गए थे। वो वहां बाइक खड़ी करके सैर करते थे। शुक्रवार को जब काफी देर तक घर नहीं लाैटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। वह उन्हें ढूंढते हुए नहर पर पहुंचे तो वहां पर बाइक खड़ी मिली। बाइक पर उनकी जैकेट भी थी। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना रामनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर कर्ण को भी बुलाया गया। करीब आधे घंटे बाद शव मिल गया। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई तरणजीत सिंह ने बताया कि बीर सिंह के दो बच्चे हैं। इनमें से एक बेटा कनाडा में रहता है, जबकि बेटी करनाल में ही रहती है। रामनगर थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि बीर सिंह सैर के लिए लिए आए थे। शुक्रवार सुबह पैर फिसलने से नहर में गिरने से डूब गए। कैथल रोड के नजदीक से उनका शव नहर से मिल गया है। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर कार्रवाई करके परिजनों को साैंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed