सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Power cuts affect daily routine in more than 10 colonies

Karnal News: बिजली कटौती से 10 से ज्यादा कॉलोनियों में दिनचर्या प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Power cuts affect daily routine in more than 10 colonies
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos


करनाल। जिले में मंगलवार को मरम्मत कार्य के नाम पर की गई बिजली कटौती से सुबह लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। अलग-अलग फीडरों पर निर्धारित समय के अनुसार बिजली सप्लाई बंद रखी गई। शहर की 10 से अधिक कॉलोनियों और ग्रामीण इलाकों में दिक्कत हुई।
सुबह 8 बजे से ही 11 केवी न्यू राजीव कॉलोनी फीडर बंद कर दिया गया, जिससे चमन गार्डन, बैंक कॉलोनी, रेलवे स्टेशन के आसपास का क्षेत्र और करम सिंह कॉलोनी में करीब ढाई घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं 11 केवी आरके पुरम फीडर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहने से आरके पुरम, अशोका नर्सरी, रंजीत एन्क्लेव, एलआईसी कॉलोनी और शक्ति पुरम प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 11 केवी बीरू कॉलोनी फीडर पर भी सुबह 10 से 12 बजे तक सप्लाई बंद रखी गई, जिससे सेक्टर-32 के कुछ घरों में बिजली नहीं रही। दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक 132 केवी सब स्टेशन से जुड़े सीएसएसआरआई फीडर पर ट्री ट्रिमिंग के कारण सप्लाई बाधित रही, जिससे नया बस स्टैंड, जीटी रोड क्षेत्र, टाटा मोटर्स, महिंद्रा मोटर्स और गांव ब्लडी में भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

चमन गार्डन निवासी राजेश कुमार ने बताया कि सुबह बिजली नहीं होने से पानी की मोटर नहीं चल पाई जिससे नहाने और अन्य कामों में देरी हुई। ऑफिस के लिए लेट होना पड़ा।

बैंक कॉलोनी की रीना शर्मा ने कहा कि बच्चों को स्कूल भेजने में काफी परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि न बिजली थी, न पानी सही से मिल पाया। सुबह का पूरा रूटीन बिगड़ गया।

आरके पुरम के संदीप मलिक ने कहा कि मेंटेनेंस के नाम पर हर कुछ दिन में कट लग जाता है। अगर पहले से सही व्यवस्था हो तो लोगों को इतनी परेशानी न झेलनी पड़े। वहीं रेलवे रोड क्षेत्र के दुकानदार अमित गुप्ता ने बताया कि दुकान खोलने के समय बिजली नहीं थी जिससे काम शुरू करने में देरी हुई।
बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि यह कटौती जरूरी मरम्मत, ट्री ट्रिमिंग और तकनीकी कार्यों के लिए की गई थी ताकि भविष्य में फॉल्ट की समस्या कम हो सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed