सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A huge feast was organised on the seventh day of the Krishna Paksha of Vaishakh.

Kurukshetra News: वैशाख कृष्ण पक्ष सप्तमी पर पूजा कर दिया विशाल भंडारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
A huge feast was organised on the seventh day of the Krishna Paksha of Vaishakh.
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में वीरवार को वैशाख कृष्ण पक्ष सप्तमी पर पूजा अनुष्ठान किया गया। महंत राजेंद्र पुरी के सान्निध्य में सनातन संस्कृति, धर्म और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इसे आत्म-जागृति और दिव्य आशीर्वाद प्राप्ति का उत्तम समय बताया। वैशाख कृष्ण पक्ष सप्तमी की महिमा बताते हुए श्रद्धालुओं एवं यजमान परिवार को सनातन परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना कराई।
Trending Videos

पुरी ने बताया कि ऐसे समय पर पूजन एवं साधना करने से मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा में वृद्धि होती है। अनुष्ठान का उद्देश्य सनातन परंपरा में लोगों को धर्म से जोड़ना और सनातन संस्कृति का प्रचार करना है। भगवान सूर्य देव और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करते हुए सर्वकल्याण की कामना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन में हिस्सा लिया। पूजन के बाद भंडारे में सेवा करके भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। दिल्ली से आए राघव चौधरी, परनीत, सुषमा, दीपक मंगल, रूपेंद्र ने सेवाकार्य में विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर मनविंदर सिंह, सतपाल, केवल कृष्ण बंसल, राधिका, पंकज गुप्ता, कुलदीप सिंह, साजन, मनोज, विजय, अक्षय, अजय एवं मनप्रीत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed