सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gurmat Samagam to be held on 14th at Gurdwara Shri Manji Sahib on the occasion of Khalsa Sajna Day

Kurukshetra News: गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में खालसा साजना दिवस पर 14 को होगा गुरमत समागम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Gurmat Samagam to be held on 14th at Gurdwara Shri Manji Sahib on the occasion of Khalsa Sajna Day
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में खालसा साजना दिवस पर 14 को होगा गुरमत समागम - समागम के लिए तैयारियां शुरू, बैठक कर सभा सदस्यों ने की चर्चा संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


शाहाबाद।
ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में खालसा साजना दिवस (वैसाखी) को समर्पित महान गुरमत समागम 14 अप्रैल को सजाया जाएगा। समागम गुरु तेग बहादुर सेवक सभा और समूह संगत के सहयोग से आयोजित होगा, जबकि समागम में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी एंव बाबा गुरमीत सिंह डेरा कार सेवा का विशेष सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा के सदस्य बलिहार सिंह ने बताया कि समागम से पूर्व लड़ीवार श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के श्री अखंड पाठ साहिब गुरुद्वारा में 10 अप्रैल से रखे जाएंगे। 14 को सर्वप्रथम पाठ के भोग डाले जाएंगे और उसके बाद दीवान सजाए जाएंगे। सेवादार मंजीत सिंह ने बताया कि सजे दीवान में ढाढी जत्था बीबी रणजीत कौर खालसा (संगरूर पंजाब), भाई तेजा सिंह जत्था, भाई लखविंदर सिंह जत्था और भाई गुरजोत सिंह जत्था संगत को गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे।
समागम ने कथावाचक भाई साहब सिंह (कैथल), ज्ञानी बख्शीश सिंह और ज्ञानी अमरपाल सिंह गुरु इतिहास से संगत को जोड़ेंगे। सुखबीर सिंह (बीटा) ने बताया कि 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे सहज पाठ सेवा सोसायटी के सहयोग से गुरुद्वारा साहिब में अमृत संचार भी होगा। सेवादार जगदेव सिंह गाबा ने बताया कि समागम के दौरान लंगर अटूट वरताया जाएगा। समागम संबंधी बैठक में मोहन सिंह, हरविंदर सिंह बिंद्रा, सुखविंदर सिंह, इक़बाल सिंह बैंस, महिंद्र सिंह, हरभजन सिंह सेठी, निरंजन सिंह और कप्तान सोहन सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed