{"_id":"69d81db3269f4ff0860bfd64","slug":"wheat-lifting-begins-in-the-grain-market-farmers-will-not-be-allowed-to-face-any-problem-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-153023-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाजमंडी में गेहूं का उठान शुरू, किसानों को नहीं आने दी जाएगी दिक्कत : मेहता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाजमंडी में गेहूं का उठान शुरू, किसानों को नहीं आने दी जाएगी दिक्कत : मेहता
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। अनाज मंडी में गेहूं की खरीद के साथ-साथ वीरवार से उठान कार्य भी शुरू किया गया है। अनाज मंडी से गेहूं उठान समय पर होने से किसानों को गेहूं डालने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध होगी। एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि अनाज मंडी में किसानों को अनाज मंडी में गेहूं लाने में कोई दिक्कत परेशानी नहीं हो रही है। मंडियों के सभी गेटों पर गेटपास आसानी से हो रही है। इसके साथ ही किसानों के लिए ऐप भी लॉन्च की हुई है। इस ऐप के माध्यम से अपना फोन पर किसान स्वयं भी गेटपास बना सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों की फसल के एक-एक दाने की खरीद की जाएगी। सरकार ने प्रदेश में खरीद प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, सुरक्षित तथा किसान हितैषी बनाने के लिए कई नई पहलें लागू की हैं।
एसडीएम ने कहा कि सभी मंडियों और गोदामों को जियो-फेंसिंग से जोड़ा गया है। इससे अनधिकृत उपयोग पर प्रभावी रोक लगेगी और लोकेशन आधारित निगरानी प्रणाली और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि मंडियों में माल की ट्रेसबिलिटी और जवाबदेही बढ़ाने के लिए एंट्री गेट पास जारी करते समय वाहन नंबर और वाहन/लोड की फोटो दर्ज करना अनिवार्य किया गया है।
मार्केट कमेटी सचिव संत कुमार ने कहा कि अनाज मंडी लाडवा में बुधवार तक 33 हजार 272 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। इसके लिए 602 किसानों ने गेटपास बनवाएं हैं। इस मौके पर एएफएसओ बृजमोहन, प्रधान राजीव आर्य सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
Trending Videos

डॉ. प्रतिभा भाटिया। - फोटो : samvad