{"_id":"6a6d08d5b1dac096420ac392","slug":"bjp-will-form-a-strong-government-in-punjab-kuldeep-bishnoi-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-158706-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में भाजपा मजबूती से बनाएगी सरकार : कुलदीप बिश्नोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में भाजपा मजबूती से बनाएगी सरकार : कुलदीप बिश्नोई
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। भाजपा नेता और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने पंजाब में पार्टी की सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने यह बात एक स्नेह मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कही। बिश्नोई ने कहा कि भाजपा मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं के दम पर आगामी समय में पंजाब में सरकार बनाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी लगातार अपना जनाधार बढ़ा रही है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण से संगठन को मजबूत कर रहा है। यह कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। बिश्नोई ने सभी से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद भी पंजाब में मोर्चा संभालेंगे।
बोले- कार्यकर्ताओं ने बताया भावी मुख्यमंत्री
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कुलदीप बिश्नोई को भावी मुख्यमंत्री होने के नारे लगाए, जिस पर उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की भावना है। ये कार्यकर्ता उनके हर संघर्ष में साथ देने वाले हैं और इनकी बदौलत ही वे आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे आज यहां कोई सभा संबोधन के लिए नहीं पहुंचे थे बल्कि कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे और इसलिए ही माइक व होर्डिंग आदि की ओर खास ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे कार्यक्रम अन्य जिलों में भी किए जाने हैं। कार्यक्रम में किसी दूसरे बड़े भाजपा नेता को नहीं बुलाने पर कहा कि वह और उनके समर्थक यहां है तो सब कुछ है।