फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Economic scarcity will not be a hindrance in education: Kaushal

शिक्षा में बाधा नहीं बनेगा आर्थिक अभाव : कौशल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Economic scarcity will not be a hindrance in education: Kaushal
इस्माईलाबाद। एमपीएम एसडी गर्ल्स कॉलेज में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कर नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी जोगिंदर कौशल ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने प्रेरक विचारों से सभी को परिचित कराया। कॉलेज अध्यक्ष सतीश बंसल ने हवन के महत्व और सकारात्मक ऊर्जा के संचार पर बात की। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर अध्ययन करने और उच्च आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। जोगिंदर कौशल ने छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज में वित्तीय सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभाशाली छात्रा की शिक्षा में बाधा नहीं बनना चाहिए। प्राचार्य मोहिनी गर्ग ने समाजसेवियों की सहायता को जरूरतमंद छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति और कर्मचारी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed