{"_id":"6a30740befe4136aa1099344","slug":"book-tabla-shastra-evam-abhivyakti-released-at-ku-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-156420-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: केयू में तबला शास्त्र एवं अभिव्यक्ति पुस्तक का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: केयू में तबला शास्त्र एवं अभिव्यक्ति पुस्तक का विमोचन
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 16 Jun 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुस्तक का विमोचन करती हुई डॉ ममता सचदेवा व अन्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू के संगीत एवं नृत्य विभाग में सोमवार को विभाग के वरिष्ठ तबला अनुदेशक एवं आकाशवाणी के बी-हाई ग्रेड कलाकार डॉ. नितिन शर्मा की पुस्तक तबला शास्त्र एवं अभिव्यक्ति का विमोचन किया गया। पुस्तक का विमोचन कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा की धर्मपत्नी डॉ. ममता सचदेवा ने किया।
इस अवसर पर डॉ. ममता सचदेवा ने कहा कि भारतीय संगीत में तबले का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। तबला केवल एक वाद्य यंत्र नहीं, बल्कि लय, सौंदर्य, भावाभिव्यक्ति और रचनात्मकता का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि सदियों से चली आ रही घरानों की परंपरा, गुरु-शिष्य संबंध और कलाकारों की साधना ने तबले को विश्व स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है। उन्होंने पुस्तक के लिए डॉ. नितिन शर्मा को बधाई दी। संगीत एवं नृत्य विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक शर्मा, वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. शुचिस्मिता शर्मा तथा प्राच्य संकाय की डीन प्रो. कृष्णा देवी ने कहा कि यह पुस्तक तबला अध्ययन, अध्यापन और अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगी। संवाद