Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Allegation of gang-rape of a cancer-stricken young man at Ladwa police station; two ASIs and a Home Guard accused.
{"_id":"6a352122282b4e149b0758cb","slug":"video-allegation-of-gang-rape-of-a-cancer-stricken-young-man-at-ladwa-police-station-two-asis-and-a-home-guard-accused-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैंसर पीड़ित युवक के साथ लाडवा थाने में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो एएसआई और होमगार्ड पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर पीड़ित युवक के साथ लाडवा थाने में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो एएसआई और होमगार्ड पर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र।
जिले के लाडवा उपमंडल में लाडवा पुलिस थाने में कैंसर पीड़ित एक युवक के साथ मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पीड़ित युवक निजी बैंक में कार्यरत है और वर्तमान में एलएनजेपी अस्पताल में इलाजरत है।
पीड़ित युवक ने पुलिस में दिए बयान में आरोप लगाया कि 17 जून की रात बैंक की ड्यूटी से घर लौटते समय इंद्री नाके पर ड्यूटी कर रहे एक होमगार्ड ने उसे रोक लिया। युवक के मुंह पर कपड़ा बंधा होने के कारण होमगार्ड ने उसे चेक किया। जब युवक ने विरोध किया तो डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद तीनों ने मिलकर युवक को जबरन पुलिस वाहन में बिठाकर लाडवा थाने ले गए।
युवक के अनुसार थाने में पहले करीब आधे घंटे तक उसे बंद रखा गया। बाद में रात के समय थाने के कमरे नंबर चार में ले जाकर दो एएसआई और एक होमगार्ड ने उसके साथ मारपीट की, कपड़े उतरवाए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित युवक बाईं टांग में कैंसर का मरीज है और कीमोथैरेपी का इलाज चल रहा है। कीमोथैरेपी के कारण उसके सिर और शरीर के बाल झड़ चुके हैं।
घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टर नवनीत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर युवक का बयान दर्ज किया। पीड़ित ने आरोपित दो एएसआई और होमगार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी पुलिसकर्मियों व होमगार्ड के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।