{"_id":"6a341ee0c9d7e64fbd01794d","slug":"video-video-rayabral-ma-bthamasha-na-sarafa-vayapara-ka-gal-marakara-lta-sata-lkha-ka-javara-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में बदमाशों ने सराफा व्यापारी को गोली मारकर लूटे सात लाख के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में बदमाशों ने सराफा व्यापारी को गोली मारकर लूटे सात लाख के जेवर
मिल एरिया क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को मुहल्ला अंबेडकर नगर में मोड़ पर घात लगाए नकाबपोश बदमाशों ने सराफा व्यापारी पर फायरिंग कर जेवर से भरा बैग लूट लिया। गोली सराफ के दाहिने पैर के घुटने में लगी। घर के नजदीक फायरिंग होने से परिवार के सदस्य बाहर निकले, तब तक बदमाश बाइक से भाग निकले।
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी और एएसपी ने जांच की। एसपी के निर्देश पर एसओजी टीम के साथ फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल सराफा व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है। सराफा व्यापारी के बड़े भाई के अनुसार बदमाश करीब बीस लाख के जेवर लूटकर ले गए हैं।
अंबेडकरनगर मुहल्ला निवाली रमन सोनी (30) की अमावां रोड पर सराफा की दुकान है। वह अंबेडकर नगर मुहल्ले में अपने भाई महेंद्र बाबू के साथ रहते हैं। पांच साल पहले उन्होंने सराफा की दुकान खोली थी।
हर दिन की तरह बृहस्पतिवार की शाम को रमन सोनी दुकान बंदकर बाइक से घर लौट रहे थे। घर से पहले मोड़ पर उनको तीन युवक नकाबपोश खड़े दिखाई पड़े। वह कुछ समझ पाते, तब तक बदमाशोंं ने रमन सोनी पर फायरिंग कर दी। गोली दाहिने पैर के घुटने में लगी और वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश जेवर का बैग लेकर बाइक से भाग गए।
गोली की आवाज सुनते ही मुहल्ले में अफरातफरी मच गई वहीं रमन के घर से उनकी भाभी सुमन, बडे़ भाई महेंद्र बाबू व छोटा भाई शिव बाबू दौड़े। साथ ही मुहल्ले के लोग भी मदद के लिए भागे। घायल रमन को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी रवि कुमार, एएसपी आलोक सिंह, सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार मौके पर पहुंचे और जांच की।
इसके बाद एसपी ने जिला अस्पताल जाकर सराफा व्यापारी से घटना के बारे में जानकारी ली। रमन सोनी के बड़े महेंद्र बाबू ने बताया कि बैग में चार से पांच किलो चांदी और दो से ढाई सौ ग्राम सोना था। साथ ही पांच हजार की नकदी थी। करीब 20 लाख के जेवर लूटे गए हैं।
एसपी रवि कुमार ने बताया कि सराफा व्यवसायी के साथ हुए गोलीकांड की जांच की जा रही है। व्यवसायी ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने सोने चांदी के जेवरात का बैग लूट लिया है। घटना का खुलासा करने के लिए थाने की पुलिस के साथ एसओजी समेत चार टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।