सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Promise of a license within 30 days remains unfulfilled even after six months; entrepreneurs voice their grievances regarding BIS at the 'Industry Meter' forum.

30 दिन में लाइसेंस का दावा, छह माह बाद भी नहीं मंजूरी, बीआईएस को लेकर इंडस्ट्री मीटर में गूंजा उद्यमियों का दर्द

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Fri, 19 Jun 2026 09:16 AM IST
Promise of a license within 30 days remains unfulfilled even after six months; entrepreneurs voice their grievances regarding BIS at the 'Industry Meter' forum.
संवाद न्यूज एजेंसी बहादुरगढ़। फुटवियर उद्योग से जुड़े उद्यमियों ने वीरवार को आयोजित भारतीय मानक ब्यूरो यानि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) को लेकर इंडस्ट्री मीट में उद्यमियों ने बीआईएस अधिकारियों के सामने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। बैठक के दौरान लाइसेंस जारी करने में देरी, स्टॉप मार्किंग, पोर्टल की खामियां, खुदरा विक्रेताओं की जानकारी देने में आ रही दिक्कतें और लंबित मामलों के समाधान में हो रही देरी प्रमुख मुद्दे रहे। बीआईएस स्थानीय निदेशक एमके प्रामाणिक ने उद्यमियों को सभी समस्या शीघ्र समधान का आश्वासन दिया तथा पोर्टल की समस्याओं पर बताया कि बीआईएस जल्द ही नया पोर्टल लांच करने जा रही है। ऐसे में कई समस्याएं अपने आप दूर हो जाएंगी। फुटवियर कलस्टर में हुई बैठक में एक्वालाइट कंपनी के प्रतिनिधि सुधीर चौधरी ने बताया कि उन्होंने कई माह पहले एक शूज का बीआईएस लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। नियमों के अनुसार लाइसेंस जारी होने की समयसीमा 30 दिन निर्धारित है, लेकिन छह माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनका लाइसेंस पोर्टल पर जारी नहीं हुआ है। इस पर बीआईएस अधिकारियों ने मामले को नोट करते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उद्यमियों ने कहा कि पोर्टल पर शिकायतें और समस्याएं दर्ज कराने के बावजूद उनके निस्तारण की स्थिति दिखाई नहीं देती। इससे उद्योगों को यह पता नहीं चल पाता कि उनकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई है। इस पर अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही नया पोर्टल शुरू किया जाएगा, जिसमें ट्रैकिंग और शिकायत निवारण की बेहतर व्यवस्था होगी। बैठक में स्टॉप मार्किंग का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। एक उद्यमी ने बताया कि वर्ष 2024 में तैयार किए गए एक जूते का नमूना 2025 में परीक्षण के लिए भेजा गया था। इस दौरान उसका स्टॉक बाजार में भी पहुंच गया। बाद में टेस्ट रिपोर्ट फेल आने पर उत्पाद में सुधार कर दोबारा परीक्षण कराया गया और वह पास हो गया, लेकिन पोर्टल पर मामला अब भी लंबित है। इसके चलते उन्हें स्टॉप मार्किंग का सामना करना पड़ा। बीआईएस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अब पहले नोटिस जारी किया जाएगा और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ही स्टॉप मार्किंग की कार्रवाई होगी। रिलेक्सो कंपनी के कर्मचारी सुधीर ने कहा कि उनकी कंपनी सीधे खुदरा विक्रेताओं से कारोबार नहीं करती। फैक्टरी से माल वेयरहाउस और फिर डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाता है। ऐसे में बीआईएस लाइसेंस के लिए खुदरा विक्रेताओं की सूची देना व्यावहारिक रूप से मुश्किल है। उन्होंने पूछा कि ऐसी स्थिति में डिस्ट्रीब्यूटर की जानकारी दी जाए या खुदरा व्यापारियों की। अधिकारियों ने इस विषय पर जल्द स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही। बैठक में उद्यमियों ने यह भी सुझाव दिया कि बीआईएस लैब की टेस्ट रिपोर्ट में फुटवियर का फोटो शामिल किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को बीआईएस मार्का उत्पाद की पहचान करने में आसानी हो। साथ ही उन्होंने कहा कि लाइसेंस प्रक्रिया में न्यूनतम मार्किंग फीस का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है और इस व्यवस्था की भी समीक्षा होनी चाहिए। बैठक में सौरभ गुप्ता, चरणजीत, लक्ष्य, कंवलजीत, रविंदर, सुधीर, सुधीर चौधरी सहित बड़ी संख्या में उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शहीदी दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल, VIDEO

19 Jun 2026

दालमंडी में अवैध निर्माण पर 65 और जर्जर के नोटिस पर तोड़ गए 67 भवन; VIDEO

19 Jun 2026

बरेका गोल्फ टूर्नामेंट में चमके सुनील चौरसिया, बोले- निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी; VIDEO

19 Jun 2026

जन्मजात बीमारी है डुप्लेक्स किडनी का बनना; VIDEO

19 Jun 2026

लोहे की पाइप कार में घुसी, बैंककर्मी की जान बची; VIDEO

19 Jun 2026
विज्ञापन

कानपुर: वाहन की टक्कर से पति की मौत, घायल पत्नी तड़पती रही

18 Jun 2026

कानपुर: समस्या का वीडियो बनाने वाले लोगों को पार्षद ने दी धमकी

18 Jun 2026
विज्ञापन

सपा के पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला बोले- अबकी चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकेंगा पीडीए

18 Jun 2026

कानपुर: पुलिस ने दिखाई सुस्ती, ऑटो चालकों ने मंधना चौराहे पर हाईवे लेन पर किया कब्जा

18 Jun 2026

कानपुर: लीकेज वाल्व से बीते 6 महीने से बर्बाद हो रहा पानी

18 Jun 2026

कानपुर: एनएचएआई की लापरवाही, सैकड़ों की जान आफत में, जान हथेली पर रख पार कर रहे हाईवे

18 Jun 2026

खराब बोरिंग से ईंट निकालते समय मिट्टी धंसने से किसान दबा

18 Jun 2026

VIDEO: बिना टिकट यात्रा पड़ी भारी, आगरा कैंट पर 628 यात्रियों पर कार्रवाई

18 Jun 2026

VIDEO: कमला नगर में हादसे का खतरा, रोडवेज बसों की एंट्री रोकने के लिए उठी मांग

18 Jun 2026

आजाद बिंद हत्याकांड में गिरफ्तारी न होने पर परिजनों का प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग; VIDEO

18 Jun 2026

VIDEO: 'पहले आओ-पहले पाओ' स्कीम भी फेल, चार साल से नहीं बिके फ्लैट; ADA की करोड़ों की हाउसिंग परियोजना पड़ी सूनी

18 Jun 2026

VIDEO: किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर, मिलेंगी ये महत्वपूर्ण जानकारियां

18 Jun 2026

VIDEO: कड़ी सुरक्षा के बीच होगी नीट परीक्षा, 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट किए गए तैनात

18 Jun 2026

VIDEO: आगरा के फुटवियर और पेठा के बाद अब ब्रश, चांदी और जरदोजी की बारी; ओडीओपी में शामिल करने का प्रस्ताव

18 Jun 2026

VIDEO: वारंटी में खराब हुआ फ्रिज, अदा करनी होगी रकम या देना होगा नया

18 Jun 2026

VIDEO: योगासन खेल चैंपियनशिप में दिखा दमखम, विजेता सम्मानित

18 Jun 2026

VIDEO: आगरा की दीप्ति ने छुआ इतिहास, झूलन गोस्वामी के 355 विकेटों के रिकॉर्ड की बराबरी

18 Jun 2026

VIDEO: मेडल देकर मेधा का किया सम्मान, कॅरिअर की दिखाई राह

18 Jun 2026

VIDEO: कैंसर के हर महीने दो नए मरीज, 25 फीसदी युवा;जी-7 सम्मेलन में जताई चिंता

18 Jun 2026

VIDEO: आगरा में 20 मेडिकल एजेंसी संचालकों को नोटिस, बिल किए तलब

18 Jun 2026

VIDEO: आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में दुर्लभ बीमारी का इलाज, बुजुर्ग को बोलने-निगलने और सांस लेने में हो रही थी तकलीफ; बची जान

18 Jun 2026

VIDEO: पोइया पर बनाया गया पांटून पुल हुआ जर्जर, हादसे का सताता है डर

18 Jun 2026

VIDEO: फुटपाथों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में मचा हड़कंप; मिनटों में हटे कब्जे

18 Jun 2026

कानपुर: बिठूर फूड फेस्टिवल का आयोजन, पर्यटकों ने 16 तरह के भारतीय व्यंजनों का चखा स्वाद

18 Jun 2026

जालंधर में चलती कार में लगी आग

18 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed