सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teacher accused of mistreating girl student suspended in Kurukshetra

Haryana: सरकारी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार, बच्ची के साथ की गलत हरकत; सीएम सैनी के आदेश के बाद सस्पेंड

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 04 Feb 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा में सरकारी स्कूल के शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी शिक्षक को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। आरोप है कि शिक्षक ने स्कूली छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किया था। मामला कुरुक्षेत्र जिले का है।

Teacher accused of mistreating girl student suspended in Kurukshetra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

कुरुक्षेत्र के कनीपला राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के आरोपी  टीजीटी हिंदी विषय के शिक्षक पर गाज गिरी है। आरोपी टीचर समीर कौशिक को विभाग ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। छात्रा के परिजनों द्वारा जनसुनवाई के दौरान की गई शिकायत के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें निलंबित करने के आदेश दिए थे, जिसके कुछ ही समय बाद मौलिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक की तरफ से शिक्षक समीर कौशिक को निलंबित करने का आदेश पत्र भी जारी कर दिया गया।

Trending Videos


पीड़ित छात्रा के परिजनों ने शिकायत दी थी कि कनीपला जीएसएसएस स्कूल में उनकी बेटी 7वीं कक्षा में पढ़ती है। शिक्षक ने उनकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई और इस मामले में पुलिस ने 19 दिसंबर को पोस्को एक्ट, एससीएसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज किया। इस एफआईआर के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार भी किया, लेकिन अभी तक आरोपी शिक्षक को निलंबित नहीं किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जनसंवाद में ही दूरभाष पर पंचकूला के आला अधिकारियों को आरोपी शिक्षक को तुरंत निलंबित करने के आदेश दिए। इन आदेशों के तुरंत बाद निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए। इस निलंबन के दौरान शिक्षक का मुख्यालय जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय कुरुक्षेत्र रहेगा। यह शिक्षक बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा और नियमों के तहत शिक्षक को भत्ते दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed