सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Foot Slips from Third Floor While Installing Board; Dies

Gurugram News: बोर्ड लगाते हुए तीसरी मंजिल से फिसला पैर, मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Foot Slips from Third Floor While Installing Board; Dies
विज्ञापन
गुरुग्राम। ओल्ड रेलवे रोड पर शनिवार शाम जैकमपुरा के पास दुकान का बोर्ड लगाते हुए दुकानदार का पैर फिसल गया। पैर फिसलने से दुकानदार तीसरी मंजिल से पड़ोस के घर की छत पर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जैकमपुरा निवासी सतीश सैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सतीश सैनी घर के पास ही रोड पर गिफ्ट गैलरी की दुकान चलाते थे। कुछ दिन पहले इन्होंने अपनी दुकान बदलकर पड़ोस में कर ली। इसी दुकान पर तीसरी मंजिल पर वह शनिवार शाम करीब चार बजे बोर्ड लगा रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह 30 फीट नीचे पड़ोस की छत पर जा गिरे। थाना प्रभारी मदन लाल ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed