सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police held a meeting with public representatives

Roorkee News: पुलिस ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 12 Apr 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
Police held a meeting with public representatives
विज्ञापन
पिरान कलियर। आगामी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मद्देनजर क्षेत्र में निकलने वाली शोभायात्राओं को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलियर पुलिस ने इमलीखेड़ा चौकी में जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। बैठक में एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर इमलीखेड़ा और धनौरी चौकी क्षेत्र के सोहलपुर सिकरौड़ा, इमलीखेड़ा, हकीमपुर तुर्रा, हबीबपुर निवादा, मेहवड़ खुर्द, दरियापुर दयालपुर, नागल, पलूनी, तेल्लीवाला, धनौरी और जस्सावाला समेत विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि व लोग शामिल रहे। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने कहा कि सभी आयोजक शोभायात्राओं को शांतिपूर्ण वातावरण में निकालें और आपसी भाईचारे को बनाए रखें। उन्होंने निर्धारित नियमों का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान एसएसआई दवेंद्र सिंह तोमर, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली, धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed