{"_id":"69dba08a2d201d9d4a017197","slug":"a-door-to-door-survey-identified-1072-pregnant-women-and-will-be-monitored-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-153645-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: घर-घर सर्वे कर 1072 गर्भवतियों की पहचान की, रखी जाएगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: घर-घर सर्वे कर 1072 गर्भवतियों की पहचान की, रखी जाएगी निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 12 Apr 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय पर जांच और टीकाकरण पर जोर
खानपुर। क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग की टीमें घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं का डाटा एकत्रित कर रही हैं ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय पर उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है और उन्हें गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद लगने वाले आवश्यक टीकों की जानकारी दी जा रही है।
खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और चंद्रपुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले करीब 50 से अधिक गांवों की स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी विभाग के पास है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्यकर्मी लगातार गर्भवती महिलाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं जिससे समय पर टीकाकरण और जांच सुनिश्चित हो सके। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. कुंदन सिंह के अनुसार, 25 ग्राम पंचायतों में कुल 1072 गर्भवती महिलाओं का डाटा एकत्र किया गया है, जिनकी डिलीवरी अप्रैल और मई में संभावित है। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित और दूरस्थ क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के चलते महिलाएं टीकाकरण के लिए गंभीर नहीं रहती। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें समय पर जांच और टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित हो सके।
Trending Videos