{"_id":"6ac878b3b6602de6050c7683","slug":"encounter-between-two-miscreants-and-police-in-kurukshetra-they-were-plotting-to-steal-a-transformer-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में दो बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़: ट्रांसफार्मर चोरी के फिराक में थे, एक घायल व दूसरा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में दो बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़: ट्रांसफार्मर चोरी के फिराक में थे, एक घायल व दूसरा गिरफ्तार
Fri, 09 Oct 2026 10:46 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:46 AM IST
सार
घायल बदमाश यशपाल का इलाज चल रहा है, जबकि इंदल से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। इस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घायल बदमाश
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने की फिराक में पहुंचे दो बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान हुई गोलीबारी में एक बदमाश को पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके साथी बदमाश ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
घटना कुरुक्षेत्र के गांव पलवल के समीप हुई। सीआईए वन इंचार्ज प्रतीक कुमार के अनुसार, रात करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि दो बदमाश ट्रांसफार्मर चोरी करने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों को काबू करने का प्रयास किया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें पानीपत निवासी बदमाश यशपाल के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। वहीं, उसके साथी इंदल ने आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
घायल बदमाश यशपाल का इलाज चल रहा है, जबकि इंदल से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। इस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन