फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hockey Astroturf to be built near Dronacharya Stadium

Kurukshetra News: द्रोणाचार्य स्टेडियम के पास बनेगा हॉकी एस्ट्रोटर्फ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Hockey Astroturf to be built near Dronacharya Stadium
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम के साथ खाली जमीन पर आधुनिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ बनाया जाएगा। इसके साथ ही इंडोर स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है। मंत्री विपुल गोयल ने यह जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत इस परियोजना को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

हॉकी स्टेडियम का निर्माण खेल विभाग करेगा। स्टेडियम के अन्य कार्य नगर परिषद द्वारा तैयार किए जाएंगे। शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों के साथ इस पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने पिछले 10 वर्षों में खेलों में अपनी पहचान बनाई है।
विज्ञापन

डीएमसी अमन कुमार ने इंडोर स्टेडियम सहित अन्य कार्यों की जानकारी दी। मंत्री विपुल गोयल ने कॉमनवेल्थ गेम के पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि प्रदेश में तिरंगा महोत्सव शुरू हो रहा है। हर विधानसभा में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 10 अगस्त से कुरुक्षेत्र से तिरंगा यात्रा की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने खेलों के लिए विशेष नीति तैयार की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खिलाड़ियों को खेल फंड और आहार दे रहे हैं। पदक जीतने पर नकद राशि और नौकरी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed