फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mess employees arrived on duty wearing black bands

Kurukshetra News: काली पट्टी बांधकर ड्यूटी पर पहुंचे मेस के कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Mess employees arrived on duty wearing black bands
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में मेस कर्मचारियों का आंदोलन मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्यवाहक निदेशक के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मेस कल्याण कर्मचारी संघ के महासचिव मुरली प्रसाद ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगातार आठ दिन से यह आंदोलन चल रहा है। मुरली प्रसाद ने कहा कि इतने दिनों से आंदोलन के बावजूद उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई बार प्रदर्शन करने के बाद भी प्रशासन की ओर से बातचीत नहीं की जा रही है। कर्मचारियों में इस बात को लेकर गहरा असंतोष है।
विज्ञापन

छात्रों को भोजन आपूर्ति सुनिश्चित : मुरली प्रसाद ने बताया कि आंदोलन के बावजूद सभी मेस कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वे छात्रों को समय पर भोजन उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed