{"_id":"69b8669b2807e67b100395e0","slug":"major-accident-averted-bus-gets-stuck-near-under-construction-culvert-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-151691-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा हादसा बचा : निर्माणाधीन पुलिया के पास बस फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा हादसा बचा : निर्माणाधीन पुलिया के पास बस फंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पटियाला-पिहोवा मार्ग पर बोधनी गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया के निकट हरियाणा रोडवेज की बस फंस गई जिससे बड़ा हादसा बाल-बाल बच गया। बस पटियाला से पिहोवा बस अड्डे की ओर जा रही थी और उसमें 30 से अधिक यात्री सवार थे। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं अन्यथा पुलिया के आसपास खड़े बड़े-बड़े सरियों और गड्ढों के कारण भयानक दुर्घटना हो सकती थी।
पिहोवा सब डिपो की बस सड़क किनारे और खदान के बीच नरम मिट्टी में धंस गई जिससे आगे बढ़ना असंभव हो गया। परिचालक रविंद्र कुमार ने बताया कि चालक ने बस को धीमी गति से नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन आगे का टायर नरम मिट्टी में फंस गया। उन्होंने सड़क की खराब स्थिति और सात माह से चल रहे पुलिया निर्माण कार्य को मुख्य वजह बताया।
घटना में किसी यात्री या चालक को चोट नहीं आई। यात्रियों को बाद में दूसरी बस से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया, जबकि फंसी बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोग इस मार्ग पर निर्माण कार्य की लापरवाही और सड़क की खराब स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।
Trending Videos