सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Domestic cylinders seized from seven shops

Kurukshetra News: सात दुकानों से घरेलू सिलिंडर किए जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Domestic cylinders seized from seven shops
शाहाबाद। दुकानों से घरेलू सिलिंडरों को जब्त करते फूड एंड सप्लाई की टीम। संवाद 
विज्ञापन
शाहाबाद। घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी और व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए खाद्य व आपूर्ति विभाग ने सोमवार को कस्बे में सख्त कार्रवाई की। विभागीय टीम ने पुलिस के साथ मिलकर लाडवा रोड, लैंडमार्क चौक और नागरिक अस्पताल रोड क्षेत्र में 20 से अधिक हलवाई, ढाबा, रेहड़ी व फास्ट फूड की दुकानों पर दबिश दी। इस दौरान टीम ने करीब सात घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए।
Trending Videos

एएफएसओ राजीव कुमार सैनी ने दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू सिलिंडर का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। दुकानों पर केवल व्यावसायिक गैस सिलिंडर का ही उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी दुकान पर घरेलू सिलिंडर का प्रयोग पाया गया तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। इसलिए लोग अनावश्यक रूप से गैस सिलिंडर की बुकिंग न करवाएं। विभाग लगातार गैस एजेंसियों से प्रतिदिन का डाटा ले रहा है ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और गैस की उपलब्धता बनी रहे। विभाग ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस का दुरुपयोग रोकने के लिए आगे भी समय-समय पर ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। इस मौके पर खाद्य व आपूर्ति निरीक्षक गौरव अरोड़ा और रोहित कुमार भी मौजूद रहे।

शाहाबाद। दुकानों से घरेलू सिलिंडरों को जब्त करते फूड एंड सप्लाई की टीम। संवाद 

शाहाबाद। दुकानों से घरेलू सिलिंडरों को जब्त करते फूड एंड सप्लाई की टीम। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed