फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Major crackdown on drug trafficking in Kurukshetra; interstate smuggler arrested with 3.580 kg of opium

हरियाणा: कुरुक्षेत्र में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 3.580 किलो अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2026 02:41 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 02 Sep 2026 02:41 PM IST
सार

पुलिस टीम ने पिपली चौक ओवरब्रिज के पास जीटी रोड पर निगरानी और नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ समय बाद एक व्यक्ति पीठ पर बैग लटकाए आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखते ही उसने वापस मुड़ने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Major crackdown on drug trafficking in Kurukshetra; interstate smuggler arrested with 3.580 kg of opium
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कुरुक्षेत्र यूनिट ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलो 580 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने अफीम की खेप लेकर सप्लाई के लिए पहुंचे एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।  आरोपी  बिक्रम कुमार गांव टोना टांड  जिला चतरा, झारखंड का रहने वाला है। 

विज्ञापन


यूनिट प्रभारी निरीक्षक मांगेराम ने बताया कि एसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि झारखंड निवासी बिक्रम कुमार बड़ी मात्रा में अफीम लेकर पिपली चौक क्षेत्र में सप्लाई करने पहुंचेगा।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर टीम ने पिपली चौक ओवरब्रिज के पास जीटी रोड पर निगरानी और नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ समय बाद एक व्यक्ति पीठ पर बैग लटकाए आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखते ही उसने वापस मुड़ने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 3 किलो 580 अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपी से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए पूछताछ में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed