{"_id":"6a97d39f8033fb7fb70c679e","slug":"stabbing-incident-at-kurukshetra-university-s-iihs-two-youths-critically-injured-admitted-to-lnjp-hospital-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के आईआईएचएस कॉलेज में दो गुटों में खूनी संघर्ष: जमकर चले चाकू; दो युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के आईआईएचएस कॉलेज में दो गुटों में खूनी संघर्ष: जमकर चले चाकू; दो युवक गंभीर घायल
Wed, 02 Sep 2026 01:13 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:13 PM IST
सार
घायल प्रतीक ने बताया कि वह अपने दोस्त जतीन को लेने के लिए यूनिवर्सिटी कॉलेज आया था। जतीन अमीन गांव का रहने वाला है और यूनिवर्सिटी कॉलेज में बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। प्रतीक के अनुसार जतीन उसकी दुकान पर काम करता है।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज (आईआईएचएस) की कैंटीन में बुधवार को दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान चाकू चलने की घटना सामने आई। इसमें फतूपुर गांव के रहने वाले इस्लाम खान और प्रतीक घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रतीक को एलएनजेपी अस्पताल की इमरजेंसी में रखा गया है, जबकि इस्लाम खान का अग्रवाल नर्सिंग होम में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
घायल प्रतीक ने बताया कि वह अपने दोस्त जतीन को लेने के लिए यूनिवर्सिटी कॉलेज आया था। जतीन अमीन गांव का रहने वाला है और यूनिवर्सिटी कॉलेज में बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। प्रतीक के अनुसार जतीन उसकी दुकान पर काम करता है। वह उसे लेने के लिए यूनिवर्सिटी आया था। इसी दौरान यूनिवर्सिटी कॉलेज की कैंटीन में कुछ लोगों के बीच झगड़ा चल रहा था। झगड़े के दौरान किसी ने उसे पीछे से चाकू मार दिया।
विज्ञापन
वहीं, इस्लाम खान भी चाकू लगने से घायल हुआ। वह भी फतूपुर गांव का रहने वाला है। फतूपुर कुरुक्षेत्र क्षेत्र में ही आता है और अमीन गांव से करीब दो से ढाई किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
दूसरा पक्ष कौन था, अभी स्पष्ट नहीं
फिलहाल कैंटीन में विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और चाकू चलाने वाले दूसरे पक्ष में कौन लोग शामिल थे, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना में घायल दोनों युवकों का उपचार चल रहा है। वहीं, मामले में अभी तक दोनों पक्षों की ओर से केयूके थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है।