फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One Plant in the Name of Mother Campaign at Shri Krishna Ayush University

Kurukshetra News: श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में एक पौधा मां के नाम अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
One Plant in the Name of Mother Campaign at Shri Krishna Ayush University
कुरुक्षेत्र। आयुष विवि में पौधरोपण अ​भियान चलाते कुलपति वैद्य करतार सिंह धीमान। स्वयं
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने एक पौधा मां के नाम'' अभियान चलाया। इसके तहत परिसर में विभिन्न औषधीय और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े पौधे लगाए गए। कुलपति वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि यह अभियान मातृभूमि के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। औषधीय पौधों का संरक्षण भावी पीढ़ियों के स्वस्थ भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। कुलसचिव कृष्णकांत गुप्ता ने कहा कि हर एक पौधा भविष्य की अनमोल धरोहर है। उन्होंने लोगों से जीवन में एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया। इससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। इस अवसर पर आशीष मेहता और राजा सिंगला समेत स्वयंसेवकों ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed