फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Paddy procurement stalled pending gate pass issuance; farmers forced to keep watch over their produce.

Kurukshetra News: गेटपास काटे जाने तक सिमटी धान खरीद, किसान पहरेदारी करने को मजबूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement stalled pending gate pass issuance; farmers forced to keep watch over their produce.
कुरुक्षेत्र। किसानों के आंदोलन किए जाने के चार दिन बाद रविवार को भी धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई। अभी तक खरीद महज गेटपास काटे जाने तक ही सिमट कर रह गई है। किसान खरीद के इंतजार में अनाज मंडियों में धान की पहरेदारी करने को मजबूर हैं जबकि अनाज मंडियों की स्थिति यह है कि जिधर देखो उधर धान ही धान नजर आ रहा है।
विज्ञापन

थानेसर अनाजमंडी में ही दो लाख 30 हजार क्विंटल से अधिक पीआर धान की आवक हो चुकी है जबकि जिले की अन्य मंडियों में 15 लाख क्विंटल से अधिक धान की आवक मानी जा रही है। थानेसर अनाजमंडी में 29 हजार 870 क्विंटल धान के करीब 350 गेट पास रविवार को काटे गए।
विज्ञापन

पहले दिन शनिवार को करीब 7700 क्विंटल धान के 100 से अधिक गेट पास काटे गए थे। वहीं जिले की अन्य अनाज मंडियों में भी दो दिन से गेट पास काटे जा हरे हैं। अब धान की खरीद कब होगी, यह बताने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लगातार आवक बढ़ने व पहली धान की खरीद व उठान न होने के चलते अनाज मंडियों में धान रखने के लिए भी जगह नहीं बच रही है। यहां तक कि अब धान सड़कों तक आने की उम्मीद बन चुकी है। ब्रह्मसरोवर के चारों ओर पिछले तीन दिन से धान डाला जाने लगा है। किसान पशोपेश में फंसे हैं कि आखिर धान की खरीद कब होगी जबकि किसान आंदोलन में किसानों के साथ जल्द खरीद शुरू करने का भरोसा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed