Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Kurukshetra has halted paddy harvesting in the fields and brought procurement operations at grain markets to a standstill; harvested paddy is getting wet in the markets, and there are fears of crop damage in the fields as well.
{"_id":"6aba4c0d684de7973a016524","slug":"video-kurukshetra-has-halted-paddy-harvesting-in-the-fields-and-brought-procurement-operations-at-grain-markets-to-a-standstill-harvested-paddy-is-getting-wet-in-the-markets-and-there-are-fears-of-crop-damage-in-the-fields-as-well-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में 2 घंटे से रुक रुक कर हो रही बारिश खेतों में धान कटाई थमी, अनाज मंडियों में भी खरीद कार्य हुआ ठप मंडियों में भीग रहा धान, खेतों में भी नुकसान की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में 2 घंटे से रुक रुक कर हो रही बारिश खेतों में धान कटाई थमी, अनाज मंडियों में भी खरीद कार्य हुआ ठप मंडियों में भीग रहा धान, खेतों में भी नुकसान की आशंका
कुरुक्षेत्र।
जिला भर में आज सोमवार को करीब 2 घंटे से और रुक-रुक कर बारिश हो रही है जिससे खेतों से लेकर अनाज मंडियों तक कामकाज ठप हो गया है। अनाज मंडी में धान की खरीद थम गई है तो वही खेतों में धान की कटाई का कार्य भी रुक गया। जिले भर के अनाज मंडियों में करीब 20 लाख क्विंटल धान की आवक अभी तक हो चुकी है इसकी सरकारी तौर पर खरीद की इंतजार की जा रही है। हालांकि अनाज मंडी में फसल को बचाने के लिए तिरपाल के प्रबंध किए हुए हैं और फसल को बचाने के प्रयास भी किए गए हैं लेकिन तेज बारिश होने पर बड़े नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं किसानों का कहना है कि तेज बारिश हुई तो खेतों में भी पकी हुई फसल में बड़ा नुकसान होगा। उधर प्राइवेट तौर पर की जा रही धान की खरीद भी रुक गई है। पहले ही धान की फसल में नामी तय मानक से अधिक मानी जा रही थी अब बारिश होने के बाद यह नमी और भी बढ़ गई है जिसके चलते किसानों को ध्यान की फसल बेचना आसान नहीं होगा।
बॉक्स
थानेसर अनाज मंडी में ही 2440 हजार क्विंटल धान खरीद के इंतजार में
जिला की सबसे प्रमुख थानेसर अनाज मंडी में ही 2 लाख 40 हजार क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है। अभी तक 3:30 हजार गेट पास काटे जा चुके हैं। उधर मार्केट कमेटी सचिव सुरेश सैनी का कहना है कि बारिश से बचाव के लिए अनाज मंडी में पूरे प्रबंध है लेकिन खरीद तभी होगी जब सरकार के आदेश आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।