{"_id":"6ab9f3cf472a51a16e0d7257","slug":"video-mla-sekhon-laid-the-foundation-stone-for-safety-works-worth-rs247-crore-on-the-rajasthan-canal-in-faridkot-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में राजस्थान नहर पर 2.47 करोड़ से सुरक्षा कार्यों का विधायक सेखों ने नींव पत्थर रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में राजस्थान नहर पर 2.47 करोड़ से सुरक्षा कार्यों का विधायक सेखों ने नींव पत्थर रखा
फरीदकोट में विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने चहल रोड पर राजस्थान फीडर नहर के सुरक्षा कार्यों का नींव पत्थर रखा। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर करीब 2.47 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि नहर पर रेलिंग न होने के कारण पहले कई हादसे हो चुके हैं। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब रेलिंग लगाने का काम शुरू किया जा रहा है, जिससे नहर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। इसके अलावा रेनवाटर ड्रेन व क्रैश बैरियर आदि सुरक्षा से जुड़े कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। लोगों की जरूरतों के अनुसार अन्य कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन अमनदीप सिंह, पीएडीबी चेयरमैन जगमोहन सिंह लक्की, नगर काउंसिल अध्यक्ष बलजिंदर सिंह बब्बू आहूजा, स्पोर्ट्स वेलफेयर बोर्ड चेयरमैन राजिंदर दास रिंकू, अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड चेयरमैन अतुल गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।