फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Piles of garbage discolour the holy city amid preparations for Independence Day celebrations.

Kurukshetra News: जश्न-ए-आजादी की तैयारी के बीच कचरे के ढेरों से बदरंग हुई धर्मनगरी

Sat, 15 Aug 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 15 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage discolour the holy city amid preparations for Independence Day celebrations.
कुरुक्षेत्र। बाजार के बीच रोष मार्च निकालते हुए सफाई कर्मचारी। संवाद  - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एक तरफ प्रशासन और विभागों की ओर से जश्न-ए-आजादी के लिए तैयारियां की जा रही है, वहीं दूसरी ओर शहर में लगे कूड़े के ढेर आजादी के महोत्सव की चमक को फिका बना रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने शहर की सूरत बिगाड़ दी है। नौ दिन से जारी हड़ताल के कारण बाजारों से लेकर मुख्य सड़कों तक जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।
सरकार की ओर से मांगें पूरी न करने पर शुक्रवार को कर्मचारियों में रोष गहरा गया और उल्टे झाड़ू लेकर सड़कों पर उतर आए। कर्मचारियों ने शहर नगर परिषद कार्यालय से बाजार में रोष जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रधान सुनील लोहाट के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सुबह 11 बजे तक नप कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना जारी रखा, जिसके बाद रोष मार्च निकालते हुए बाजार से बिरला मंदिर पहुंचे, जहां पर भी नारेबाजी की। इसके बाद वापस नप कार्यालय पहुंचे ओर फिर धरना शुरू कर दिया। इस बीच कर्मचारियों ने बाजार में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर बिखेर कर अपना गुस्सा जाहिर किया और कहा कि सरकार ने उन्हें अनेदखा जारी रखा तो वे और भी कड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। बाजारों से लेकर मुख्य सड़कों के आसपास भी कचरे के ढेर बढ़ते जा रहे हैं तो वहीं नाले तक अवरूद्ध हो गए हैं। बारिश होने पर पूरा बाजार भी तालाब बन गया और नाले अवरूद्ध रहे। इससे दुकानदारों के साथ ग्राहकों व अन्य लोगों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी। उधर बारिश से पहले कईं जगहों पर कचरे के ढेरों को दुकानदारों या आसपास के लोगों ने आग के हवाले भी किया।

कुरुक्षेत्र। बाजार के बीच रोष मार्च निकालते हुए सफाई कर्मचारी। संवाद 

कुरुक्षेत्र। बाजार के बीच रोष मार्च निकालते हुए सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed