फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rudrabhishek of 251 Shivlings is being performed during the Ekadash Atirudra Mahayajna.

Kurukshetra News: एकादश अतिरुद्र महायज्ञ में 251 शिवलिंग का किया जा रहा रुद्राभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Rudrabhishek of 251 Shivlings is being performed during the Ekadash Atirudra Mahayajna.
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-आठ स्थित अखंड गीतापीठ शाश्वत सेवाश्रम में रुद्राभिषेक करते वैदिक आचार्य। स् - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सेक्टर-8 स्थित अखंड गीता पीठ शाश्वत सेवा आश्रम ट्रस्ट में चल रहा एकादश अतिरुद्र महायज्ञ श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सर्वकल्याण के लिए 333 वैदिक आचार्य अलौकिक महाअनुष्ठान में लगे हैं। उत्तरी भारत में इस तरह का यह पहला अनुष्ठान बताया गया। करीब 251 शिवलिंग उज्जैन से विशेष रूप से लाकर विधिवत रुद्राभिषेक किया जा रहा है।

प्रतिदिन श्रद्धालु अभिषेक कराने के साथ दर्शन करके पुण्य के भागी बन रहे हैं। अनुष्ठान कमेटी के सदस्य राकेश सैनी ने कहा कि आश्रम में 29 जुलाई से 28 अगस्त तक कथाव्यास स्वामी शाश्वतानंद गिरि के श्रीमुख से प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक श्री शिव महापुराण कथा भी कराई जा रही है। इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, राज्यपाल के ओएसडी धीरज सेतिया, कुलपति व शिक्षाविद के अलावा सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आश्रम संचालक स्वामी शाश्वतानंद ने कहा कि सावन में शिव पूजन से सभी समस्याओं का निदान होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed