सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   State level All India Workshop to be held in Kurukshetra

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में होगी राज्य स्तरीय अखिल भारतीय कार्यगोष्ठी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
State level All India Workshop to be held in Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से प्रांत संयोजकों की अखिल भारतीय कार्यगोष्ठी कराई जाएगी। इसका आयोजन 22 से 24 मई तक विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र में होगा। कार्यगोष्ठी में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल, उड़ीसा, तेलंगाना, असम, केरल, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, तमिलनाडु, गुजरात, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक सहित अन्य राज्यों से लगभग 85 प्रतिभागी सहभागिता करेंगे।
Trending Videos

संस्थान प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यगोष्ठी के सत्रों में विद्यार्थियों की संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उपस्थिति, संपर्कित विद्यालयों को संस्कृति बोध अभियान से जोड़ना, विद्या मंदिरों की सहभागिता, आचार्यों की परीक्षा, परीक्षा परिणाम, संस्कृति प्रवाह, पुस्तक प्रेषण, प्रश्नपत्र, प्रमाणपत्र, निबंध प्रतियोगिता, विद्या भारती का साहित्य, चित्र संच का उपयोग सहित संस्कृति बोध परियोजना के अनेक विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। संस्कृति ज्ञान परीक्षा वर्ष 1980 से शुरू हुई थी। इसमें उस समय 30 हजार विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। वर्तमान में प्रत्येक राज्य से इस परीक्षा में सहभागिता हो रही है। यह आंकड़ा लगभग 22 लाख तक पहुंच गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में वर्णित भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित संस्कृति बोधमाला पुस्तकें पढ़कर और संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सहभागिता करके छात्र-छात्राएं ज्ञानवर्धन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed