{"_id":"6a0f70289f3640f00c099549","slug":"the-last-board-meeting-of-the-bog-in-nit-the-term-ends-on-may-24-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-155248-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एनआईटी में बीओजी की आखिरी बोर्ड बैठक, 24 मई को खत्म हो रहा कार्यकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एनआईटी में बीओजी की आखिरी बोर्ड बैठक, 24 मई को खत्म हो रहा कार्यकाल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआईटी। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र परिसर में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) की अहम बैठक आयोजित की गई। इसमें संस्थान से जुड़े कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा करते हुए फैसले लिए गए। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि बीओजी चेयरपर्सन डॉ. तेजस्विनी अनंतकुमार के दूसरे कार्यकाल की यह आखिरी बोर्ड बैठक रही। उनका कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है।
बैठक में कार्यवाहक निदेशक, रजिस्ट्रार, शिक्षा विभाग के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े, जबकि अन्य बोर्ड सदस्य भी बैठक में शामिल रहे। बैठक के दौरान संस्थान के प्रशासनिक, शैक्षणिक और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बीओजी चेयरपर्सन डॉ. तेजस्विनी अनंतकुमार ने संस्थान में चल रही अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के दौरान व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इसके साथ ही परिसर में पहले से चल रही विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली गई।
विज्ञापन
पिछले डेढ़ महीने में यह बीओजी चेयरपर्सन का एनआईटी परिसर का तीसरा दौरा रहा। वहीं पिछले छह माह के दौरान वह पांच से छह बार बोर्ड बैठकों की अध्यक्षता कर चुकी हैं। डॉ. तेजस्विनी अनंतकुमार की नियुक्ति 25 नवंबर 2025 को छह माह के लिए बीओजी चेयरपर्सन के रूप में की गई थी। इससे पहले भी ये इसी संस्थान की बीओजी रही थी। यह इनका दूसरा कार्यकाल था।

Trending Videos