{"_id":"6a0fd855b3f12dbe2200fa90","slug":"dogs-attack-woman-heading-to-clean-homes-in-jindal-city-kurukshetra-panic-grips-residents-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: जिंदल सिटी में घरों की सफाई करने जा रही महिला पर कुत्तों का हमला, लोगों में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: जिंदल सिटी में घरों की सफाई करने जा रही महिला पर कुत्तों का हमला, लोगों में दहशत का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 22 May 2026 09:45 AM IST
विज्ञापन
सार
पिछले 20 दिन के दौरान तीसरी वारदात से लोगों में गहरा रोष बना हुआ है तो वही घरों में सफाई करने वाली कई अन्य महिलाओं ने भी काम करने से इनकार कर दिया है। यहां विशेष रूप से महिलाओं व बच्चों में आवारा कुत्तों से दहशत बनी है।
कुत्ते (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कुरुक्षेत्र के पाश एरिया कहे जाने वाले जिंदल सिटी में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। चार दिन पहले ही एक महिला लेक्चर को बुरी तरह से काट लिए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि आज घरों में सफाई करने जा रही एक महिला पर भी कुत्तों का झुंड झपट पड़ा। वहीं पर कुछ लोगों ने किसी तरह महिला को कुत्तों से बचाया।
पिछले 20 दिन के दौरान तीसरी वारदात से लोगों में गहरा रोष बना हुआ है तो वही घरों में सफाई करने वाली कई अन्य महिलाओं ने भी काम करने से इनकार कर दिया है। यहां विशेष रूप से महिलाओं व बच्चों में आवारा कुत्तों से दहशत बनी रहने लगी है लेकिन प्रशासन कोई कदम नहीं उठा पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आइटीबीपी में अधिकारी रहे सुभाष भारद्वाज की पत्नी महिला लेक्चर मिंटो भारद्वाज ने अपने साथ हुई घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos
कहा है कि अब इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री तक भी जाएंगे। 2 दिन पहले ही खतरनाक आवारा कुत्तों के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणी के बाद लोगों में प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से रोष गहरा रहा है।