फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tanushka and Ayushi won first prizes in essay writing.

Kurukshetra News: निबंध लेखन में तनुष्का और आयुषी ने जीते प्रथम पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Tanushka and Ayushi won first prizes in essay writing.
कुरुक्षेत्र। वामन द्वादशी की प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को सम्मानित करते  विकास बोर्ड के - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। वामन द्वादशी के अवसर पर सन्निहित सरोवर पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने निबंध, श्लोकोच्चारण, रंगोली और पेंटिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणामों में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

निबंध लेखन के वरिष्ठ वर्ग में तनुष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में आयुषी ने भी निबंध लेखन में पहला स्थान हासिल किया। रंगोली के कनिष्ठ वर्ग में रूहानी और उर्वशी पांचाल की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में ज्योति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए थे। प्रथम स्थान पाने वाले को 3100 रुपये, द्वितीय को 2100 रुपये और तृतीय को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पदाधिकारियों और थानेसर खंड शिक्षा अधिकारी कमल बतरा ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed