{"_id":"6ab438ea6c44383a990046ae","slug":"guidelines-issued-for-the-junior-athletics-competition-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-161579-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जारी हुए दिशा निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जारी हुए दिशा निर्देश
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने वर्ष 2026 में हैदराबाद, तेलंगाना में होने वाली राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 16 वर्ष से कम और 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराना अनिवार्य है।
यह जानकारी ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से जिला संघों के अध्यक्ष और सचिवों को दी गई।जिन जिला संघों ने अभी तक प्रतियोगिता नहीं कराई है, उन्हें 30 अक्तूबर 2026 से पहले इसका आयोजन करना होगा। ऐसा न करने वाले संघ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे।
एएफआई के समन्वयक चरण सिंह राठी ने प्रतियोगिता आयोजन पर स्पष्ट निर्देश दिए। जिला संघ के नाम पैन कार्ड और बैंक खाता होना भी अनिवार्य किया गया है। जिन संघों के पास ये दस्तावेज नहीं हैं, उन्हें 30 अक्तूबर तक इन्हें बनवाने के लिए कहा गया है। निर्धारित समय में शर्तें पूरी न करने वाले संघों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अनुमति नहीं मिलेगी।