फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teams from Sarna Khedi and Shahabad Mandi won cricket matches.

Kurukshetra News: सारना खेड़ी और शाहाबाद मंडी की टीमों ने जीते क्रिकेट मैच

Sun, 19 Jul 2026 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 19 Jul 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
Teams from Sarna Khedi and Shahabad Mandi won cricket matches.
कुरुक्षेत्र। शॉट लगाता हुआ सारना खेड़ी का खिलाड़ी। संवाद
कुरुक्षेत्र। पिहोवा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के शनिवार को खेले गए मुकाबलों में सारना खेड़ी और शाहाबाद मंडी की टीमों ने जीत दर्ज की। पहले मैच में मनू ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर सारना खेड़ी को जीत दिलाई, जबकि दूसरे मुकाबले में विश्वास सरोहा और अनुज की तेज पारियों के दम पर शाहाबाद मंडी ने लोहारा को मात दी।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में किरमच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और पांच ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 45 रन बनाए। सागर ने तीन गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 12 रन बनाए, जबकि गोली ने सात गेंदों में एक छक्के सहित 10 रन की पारी खेली। सारना खेड़ी की ओर से रवि ने छह रन देकर एक विकेट हासिल किया।46 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सारना खेड़ी ने 2.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 47 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मनू ने महज नौ गेंदों में पांच छक्कों और दो चौकों की मदद से 39 रन की धमाकेदार पारी खेलकर टीम को आसान जीत दिलाई।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में लोहारा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 56 रन बनाए। मंदीप ने नौ गेंदों में दो छक्कों और एक चौके की मदद से 20 रन बनाए, जबकि सोनू ने सात गेंदों में 12 रन का योगदान दिया। शाहाबाद मंडी की ओर से अनुज ने नौ रन देकर दो विकेट और विश्वास सरोहा ने सात रन देकर एक विकेट लिया।57 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहाबाद मंडी ने 3.5 ओवर में दो विकेट खोकर 60 रन बनाकर जीत दर्ज की। विश्वास सरोहा ने आठ गेंदों में एक छक्के और तीन चौकों की मदद से 24 रन बनाए, जबकि अनुज ने 11 गेंदों में दो छक्के और दो चौकों की सहायता से 22 रन की पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed