फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU Assistant Professor Dr. Raj Ratan appointed Deputy Director at UPSC.

Kurukshetra News: केयू के सहायक प्रोफेसर डॉ. राज रतन यूपीएससी में उप निदेशक बने

Sun, 19 Jul 2026 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 19 Jul 2026 03:52 AM IST
विज्ञापन
KU Assistant Professor Dr. Raj Ratan appointed Deputy Director at UPSC.
कुरुक्षेत्र। डॉ. राज रतन।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. राज रतन का संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में उप निदेशक (परीक्षा सुधार) पद पर चयन हुआ है। वह भारतीय नौसेना में भी 15 वर्ष तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नौसेना से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने हरियाणा के उच्च शिक्षा विभाग में भी सेवाएं दीं और बाद में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से जुड़े।
विज्ञापन


डॉ. राज रतन ने कहा कि वे आयोग की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और प्रभावी बनाने से जुड़े कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा सुधार और परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा होगी। डॉ. राज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार, गुरुजनों, सहकर्मियों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल हो सकी। डॉ. राज रतन के चयन पर विश्वविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed