{"_id":"6a5c5187ba0ed26c3e084a8a","slug":"meerut-snake-atul-murder-damini-posts-on-facebook-that-raised-suspicions-while-atul-kept-expressing-his-love-2026-07-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अतुल हत्याकांड: 'औरत दिल हार जाए तो कोई मर्द उसका दिल जीत नहीं सकता'; संदेह करने वाली पोस्ट करती थी दामिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल हत्याकांड: 'औरत दिल हार जाए तो कोई मर्द उसका दिल जीत नहीं सकता'; संदेह करने वाली पोस्ट करती थी दामिनी
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:16 PM IST
सार
मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने अपने पति को सांप से डसवा दिया। मामले की जांच में नई जानकारी सामने आई है। आरोपी पत्नी दामिनी फेसबुक पर संदेह पैदा करने वाली पोस्ट करती थी। पति अतुल उस पर प्यार जताते रहे। 22 अप्रैल को आरोपी महिला ने पोस्ट में लिखा था कि किसी का हाथ पकड़ो तो उम्र भर के लिए, जिंदगी पार करनी है सड़क नहीं।
विज्ञापन
1 of 19
meerut snake murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मेरठ के हस्तिनापुर में निजी स्कूल संचालक अतुल पंवार हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है। प्रेमी तुषार से करीबियां बढ़ने पर अतुल की पत्नी दामिनी फेसबुक पर संदेह पैदा करने वाली पोस्ट करने लगी थी। उसने 22 अप्रैल को पोस्ट की थी कि किसी का हाथ पकड़ो तो उम्रभर के लिए पकड़ना। क्योंकि जिंदगी पार करनी है सड़क नहीं।
24 अप्रैल को उसने पोस्ट की कि औरत दिल हार जाए तो कोई मर्द उसका दिल जीत नहीं सकता। दूसरी ओर अतुल उस पर प्यार जताती हुई पोस्ट करते थे। अतुल और दामिनी की शादी 27 जून 2019 को हुई थी।
2 of 19
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल ने शादी की सालगिरह पर फेसबुक पर पोस्ट की थी कि तुम मेरी जिंदगी वो रोशनी हो जिसने मेरे हर दिन को रोशन कर दिया। मुझे एक बेहतरीन जीवन साथी बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। शादी की सालगिरह मुबारक हो प्यारी पत्नी।
3 of 19
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी की सातवीं सालगिरह पर अतुल दामिनी को तोहफे में सोने का आभूषण देना चाहते थे लेकिन वह अपनी चाहत पूरी नहीं कर पाए। हत्या से दो दिन पहले ही अतुल कस्बे के सराफ के पास गए थे और पत्नी के लिए सोने की चेन पसंद की थी। हालांकि वह रुपये का इंतजाम कर चेन लेने की बात कहकर लौट आए थे। इसके बाद वह रुपयों का बंदोबस्त करने में जुट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 19
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाजार में खुले आम घूमते थे तुषार और दामिनी
पुलिस पूछताछ में दामिनी और तुषार ने बताया कि बीमा क्लेम की रकम हड़पने के बाद उनका सपना था कि वह हाईटेक स्कूल बनाएंगे। इसके बाद वह पुराने स्कूल में जो काम अतुल करते थे वही काम तुषार करता।
विज्ञापन
5 of 19
पत्नी दामिनी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे दोनों को साथ रहने का अधिक समय मिलता। लोगों का कहना है कि तुषार और दामिनी की नजदीकियां किसी से छिपी नहीं थीं। वे अक्सर एक ही बाइक पर बाजार में घूमते थे। इस बात पर अतुल और दामिनी का विवाद भी हुआ था। पुलिस ने स्कूल वैन को अभी कब्जे में नहीं लिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।