फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lover murders nurse and dumps body in hospital room in meerut

अस्पताल में नर्स का कत्ल: प्रेमी ने दिया जहर, लाश कमरे में फेंकी, चैट से खुलासा; पति की मौत के बाद अफेयर

Sun, 19 Jul 2026 11:38 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 19 Jul 2026 11:38 AM IST
सार

यूपी के मेरठ में अस्पताल में नर्स का मर्डर किया गया है। प्रेमी ने जहर देखकर नर्स की हत्या की, इसके बाद शव अस्पताल के कमरे में फेंक दिया। पुलिस ने चैट के आधार पर प्रेमी समेत दो को पकड़ लिया है। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। 

विज्ञापन
Lover murders nurse and dumps body in hospital room in meerut
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मेरठ के लोहियानगर थाना इलाके के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को ब्रह्मपुरी निवासी नर्स नेहा (26) की प्रेम-प्रसंग में हत्या कर प्रेमी सुरेश ने अपने अस्पताल कर्मचारी साथी फरहान की मदद से शव कमरे में फेंक दिया। आरोपी ने नर्स को पेय पदार्थ में जहर मिलाकर पिला दिया था।
विज्ञापन


अस्पताल के एक कर्मचारी ने नर्स के मुंह से झाग निकलते देखा तो मामले की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। नर्स के प्रेमी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

फफूंडा गांव की रहने वाली नर्स नेहा की शादी ब्रह्मपुरी निवासी रवि से हुई थी। नर्स का एक वर्ष का बेटा है। उसके पति की कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। इस वजह से वह निजी अस्पताल में काम करने लगी थी। यहीं पर उसकी मुलाकात आरोपी सुरेश से हुई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। शुक्रवार सुबह नेहा रोजाना की तरह ड्यूटी पर गई थी। दोनों के बीच दोबारा विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ने महिला को जहरीला पदार्थ पिला दिया। दोपहर के समय वह अस्पताल के एक कमरे में बेहोशी की हालत में मिली। 
विज्ञापन

अस्पताल कर्मचारियों ने देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहा है। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे बचाने के लिए उपचार शुरू किया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। नर्स की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए। 

परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने नर्स के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच की। इसमें पुलिस को प्रेमी के साथ व्हाट्सएप पर चैटिंग मिली। 

पुलिस पकड़े गए प्रेमी सुरेश और उसके साथी फरहान से से पूछताछ कर रही है। सूचना पर लोहियानगर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। सीओ कोतवाली का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी किए चेक
नर्स की मौत की सूचना मिलने के बाद सीओ कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अस्पताल स्टाफ से मामले की जानकारी की। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए।

सीसीटीवी में आरोपी कमरे से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस जांच के लिए डीवीआर अपने साथ लेकर आ गई। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी आकर जांच की। फोरेंसिक ने घटनास्थल पर मिले साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले को गंभीरता से देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed