फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Asaduddin Owaisi says ready for alliance to defeat BJP speaks on Ram Mandir donations scam Jauhar University

UP में ओवैसी का बड़ा एलान: 'भाजपा को हराने के लिए गठबंधन को तैयार', राम मंदिर दान चोरी से जौहर विवि तक पर बोले

Sun, 19 Jul 2026 11:36 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 19 Jul 2026 11:36 AM IST
सार

सहारनपुर में सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए हम गठबंधन को तैयार हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर भी हमला बोला। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और रामपुर की जौहर विवि को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi says ready for alliance to defeat BJP speaks on Ram Mandir donations scam Jauhar University
Asaduddin Owaisi - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि दूसरे राजनीतिक दल हम पर आरोप लगाते हैं कि हमारी पार्टी सांप्रदायिक पार्टी है। हम कभी किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है। भाजपा को रोकने के लिए अन्य पार्टियों से गठबंधन करने के लिए तैयार हूं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आपकी नाक के नीचे चोरी हो गई, जो स्कैनर लगना था। वह आस्था के लिए नहीं, बल्कि लूट के लिए लगाया गया। सांसद असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को चिलकाना रोड पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा। कहा कि आपने सबसे अधिक बार कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता में बैठाया। इसके बावजूद सबसे अधिक बेरोजगार हमारे समाज में है। भाजपा सरकार जुल्म कर रही है। जहां पर भी मस्जिद को तोड़ने की बात होगी। हम अपनी आवाज संविधान के दायरे में उठाएंगे। 

 

यदि जुल्म के खिलाफ आवाज उठाना सांप्रदायिक है तो मैं जुल्म के खिलाफ अपनी आवाज उठाता रहूंगा। मैं फिरकापरस्त नहीं, बल्कि इंसाफ परस्त हूं। उन्होंने कहा कि जिस समाज ने अपना झंडा और अपना नेता बनाया है उन्हें ही इंसाफ मिला है, जो समाज अपना झंडा और नेता नहीं बना सका और न ही अपना नेतृत्व तैयार कर पाया उसे इंसाफ नहीं मिलता। कहा कि सहारनपुर में लकड़ी की नक्काशी का काम होता था। वह भी अब जयपुर चला गया है।
विज्ञापन

जौहर विवि पर रखी अपनी बात
जनसभा को संबोधित करने से पहले मीडिया से बात की। कहा कि सरकार जौहर विवि को निशाना साध रही है। उत्तर प्रदेश की साक्षरता दर काफी कम है। 19-20 फीसदी मुस्लिम आबादी में से मात्र साढ़े तीन फीसदी ही स्नातक की शिक्षा हासिल कर पाते हैं। जौहर विवि को नियमित किया जा सकता है। इससे तीन हजार छात्रों का भविष्य दांव पर है। सरकार नहीं चाहती की मुस्लिम पढ़े। सहारनपुर में ग्लोकल विवि थी। इसकी आज क्या हालत है।

 

सरकार किस आधार पर दे रही मस्जिद तोड़ने का आदेश
जनसभा के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के मुद्दे पर भी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि मस्जिद 1955 से उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड में पंजीकृत है। किस आधार पर सरकार मस्जिद को तोड़ने का आदेश दे रही है।
 

इसका इस्तेमाल 70 वर्षों से मस्जिद के रूप में हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी वक्फ बाय यूजर के सिद्धांत को मान्यता दी है। नए मामलों में यह लागू नहीं होता, लेकिन पुराने मामलों में यह व्यवस्था लागू रहती है। इसके बाद भी मस्जिद को नोटिस दिया जा रहा है। सरकार जुल्म कर रही है।
 

ओवैसी की जनसभा में उमड़ी भीड़, मंच पर चढ़े समर्थक, टूटा माइक
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी की चिलकाना रोड स्थित जनसभा में भीड़ उमड़ पड़ी। उन्हें सुनने के लिए समर्थक शाम चार बजे से ही जनसभा स्थल पर जुटना शुरू हो गए थे। कई समर्थक हाथों में तिरंगा लिए हुए पहुंचे। इस दौरान सांसद एआईएमआईएम प्रमुख को सुनने के लिए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा। शाम करीब साढ़े सात बजे असदुद्दीन ओवैसी जैसे ही मंच पर पहुंचे समर्थकों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। 

 

यहां तक की पेड़ पर भी चढ़ गए। कार्यकर्ता उत्साहित होकर मंच पर जा पहुंचे। इसी दौरान मंच पर लगा माइक भी टूट गया। आयोजक भी बार-बार मंच से आह्वान करते रहे कि शांति बनाकर रखे।

भीड़ काबू से बाहर होती देख वहां पर मौजूद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया। इसके बाद दूसरे माइक का बंदोबस्त किया गया। हालांकि उसका भी तार भीड़ की वजह से टूट गया। किसी तरह उसे चालू किया गया, तब जाकर सांसद असदुद्दीन ओवैसी का संबोधन शुरू हुआ।

मोबाइल की टॉर्च जलाकर कार्यकर्ताओं ने किया आभार
सांसद असदुद्दीन ओवैसी के मंच पर पहुंचे ही कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मोबाइल की टॉर्च जलाकर स्वागत किया। असदुद्दीन ओवैसी ने भी हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर एआईएमआईएम प्रमुख भी गदगद नजर आए।

 

चिलकाना रोड पर लगा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा
जनसभा खत्म होने के बाद चिलकाना रोड पर भी जाम की स्थिति बन गई। भीड़ जैसे ही बाहर निकली तो सड़क पर जाम लग गया। दूर-दूर तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात तक जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed