फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mayor Zohran Mamdani mulls Israeli PM Netanyahu's arrest during UNGA in New York

नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की तैयारी?: न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी के बयान से मचा बवाल; क्या होगा अगला कदम?

Sun, 19 Jul 2026 11:47 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 19 Jul 2026 11:47 AM IST
सार

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के एक बयान से इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ममदानी ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी को लेकर विचार किया जा रहा है। वहीं, नेतन्याहू के खेमे ने इसका विरोध किया है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Mayor Zohran Mamdani mulls Israeli PM Netanyahu's arrest during UNGA in New York
जोहरान ममदानी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने कथित तौर पर एक इंटरव्यू में कहा कि उनका प्रशासन इस बात पर विचार कर रहा है कि आगामी संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन के दौरान इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार किया जाए या नहीं। ममदानी के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद खड़ा हो गया है। नेतन्याहू के खेमे ने इस बयान का कड़ा विरोध किया है।
विज्ञापन


जोहरान ममदानी ने क्या कहा?
ममदानी ने 'न्यूयॉर्क टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में कहा, मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू को हेग में होना चाहिए। उन्होंने हेग शहर का जिक्र किया, जहां संयुक्त राष्ट्र का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थित है। न्यूयॉर्क शहर के मेयर ममदानी ने आगे कहा, वह एक युद्ध अपराधी हैं, जिनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने 2024 में कहा था कि उसके पास यह मानने के उचित आधार हैं कि इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू गाजा में इस्राइल के सैन्य अभियान से जुड़े कथित युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। यह अभियान 7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के बाद शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'तलवार हमारी और गला आपका होगा': कट्टरपंथी गुट ने पेजेशकियन को दी चेतावनी; क्या ईरान में बढ़ेगा सत्ता संघर्ष?


क्या मेयर के पास गिरफ्तारी का अधिकार है?
  • ममदानी ने माना कि उन्हें यह स्पष्ट नहीं है कि उनके पास न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) को किसी विदेशी नेता को गिरफ्तार करने का आदेश देने का अधिकार है या नहीं। हालांकि, उन्होंने बताया कि इस मामले पर शहर के कानून विभाग के साथ चर्चा चल रही है।
  • न्यूयॉर्क के मेयर ने यह भी कहा कि उनका प्रशासन कानून के दायरे में रहकर काम करेगा।
  • ममदानी ने कहा, न्यूयॉर्क शहर में कानून मुझे जो करने की अनुमति देगा, हम वही करेंगे। लेकिन इसके लिए हम अपने खुद के कानून नहीं बनाएंगे। 

पहले भी इस तरह की बात कर चुके ममदानी
यह पहली बार नहीं है जब ममदानी ने इस मुद्दे पर बात की है। इससे पहले भी उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि वह अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की ओर से वांछित नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लागू करने के लिए पुलिस भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed