सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The chairman's action increased dissatisfaction among the commission agents.

Kurukshetra News: चेयरमैन की कार्रवाई से आढ़तियों में बढ़ी नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 23 Jun 2026 03:51 AM IST
विज्ञापन
The chairman's action increased dissatisfaction among the commission agents.
शाहाबाद। अनाज मंडी विश्राम गृह में बैठक करते आढ़ती। स्वयं
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद अनाज मंडी विश्रामगृह में दोनों आढ़ती एसोसिएशन की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में मार्केट कमेटी के चेयरमैन कर्णराज सिंह तूर और किसान यूनियन के प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस पर आढ़तियों को जानबूझ कर परेशान करने के आरोप लगाए और जमकर रोष भी व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता मंडी प्रधान स्वर्णजीत सिंह कालड़ा बिट्टू और धनपतराय अग्रवाल ने की। बैठक में मंडी के करीब 200 आढ़ती शामिल रहे,

उन्होंने कहा कि सूरजमुखी की खरीद पर मात्र एक प्रतिशत आढ़त में काम करना आर्थिक रूप से संभव नहीं है, जिसकी लिखित सूचना पहले ही एसोसिएशन और व्यक्तिगत स्तर पर सरकार व प्रशासन को दी जा चुकी है। लेकिन उसके बावजूद आढ़तियों को परेशान करने के षड्यंत्र किए जा रहे हैं। प्रधान स्वर्णजीत कालड़ा और धनपतराय अग्रवाल ने कहा कि आढ़तियों ने कभी किसानों के हितों की अनदेखी नहीं की। भले ही एक प्रतिशत आढ़त पर काम संभव नहीं है, इसके बाद भी मंडी के सभी आढ़ती अपने किसानों की सूरजमुखी फसल की सुखाई, पंखा लगवाने, उतरवाई और अन्य जरूरी कार्यों में अपनी लेबर भेजकर पूरा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में आरोप लगाया गया कि मार्किट कमेटी चेयरमैन कर्णराज सिंह तूर और किसान यूनियन नेता राकेश बैंस ने मिलकर मंडी के माहौल को खराब करने की कोशिश की है। प्रधानों के अनुसार एक सुनियोजित योजना के तहत फसल बेचने के लिए स्वर्णजीत कालड़ा और धनपतराय अग्रवाल की फर्मों के नाम पर गेट पास कटवाए गए, इन किसानों ने संबंधित फर्मों पर कभी अपनी फसल नहीं बेची थी । मंडी सचिव द्वारा कारण बताओ नोटिस का जवाब दिए जाने के बावजूद चेयरमैन द्वारा स्वर्णजीत सिंह कालड़ा की फर्म का 15 दिनों के लिए लाइसेंस निलंबित करने का नोटिस भेज दिया गया। चेतावनी दी कि इस प्रकार की कार्रवाई जारी रही तो मंडी का व्यापारी वर्ग संघर्ष की रूपरेखा तय करने को मजबूर होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed