{"_id":"691a22c6c90bfb99a40dede8","slug":"the-department-will-run-15-buses-non-stop-from-pipli-to-third-gate-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-145421-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पीपली से थर्ड गेट तक विभाग नॉन स्टॉप चलाएगा 15 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पीपली से थर्ड गेट तक विभाग नॉन स्टॉप चलाएगा 15 बसें
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुराने बस स्टैंड का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता जयंती महोत्सव में रोडवेज विभाग पिपली से लेकर थर्ड गेट तक बसों को नॉन स्टॉप चलाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी कर ली है। विभाग ने 15 बसों को रिजर्व रखा है। शुरुआती दौर में विभाग ने 12 बसों को रूटों पर चलाया है। इन बसों को बाहर से गीता जयंती देखने के लिए आने वाले लोगों की सुविधा के लिए चलाया गया है।
ड्यूटी इंस्पेक्टर बलदेव सिंह ने बताया कि विभाग ने गीता जयंती तक पिपली से थर्ड गेट के लिए 15 बसों को लगाया है। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों को बढ़ाया जाएगा। यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। बसों को प्रशासन की ओर से निर्धारित पार्किंग तक चलाया जाएगा। रविवार को रोडवेज की बसों में करीब 10 हजार लोग यात्रा करके गीता जयंती देखने पहुंचे।
वहीं रोडवेज विभाग ने केडीबी के सहयोग से कुरुक्षेत्र के धार्मिक स्थलों के लिए भी दो इलेक्ट्रिक बसों को चलाया हुआ है। धार्मिक स्थानों का भ्रमण करने के लिए लोग इन बसों का सहारा ले रहे हैं। हाल ही में शुरू हुई इन बसों में करीब 70 लाख से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं।
कैथल-पिहोवा रूट पर चलेंगी सामान्य बसें : शेर सिंह
डिपो महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि भले ही कैथल-पिहोवा रूट पर ही गीता महोत्सव के लिए बसें पिपली से चलाई जा रही हैं लेकिन इनका सामान्य बसों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हर रोज की तरह ये बसें चलती रहेंगी और महोत्सव के लिए बसें अलग से लगाई गई हैं।
Trending Videos